Connect with us
Tanakpur Pithoragarh NH road closed

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी, टनकपुर पिथौरागढ़ ऑल वेदर रोड हुई बंद

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी, टनकपुर पिथौरागढ़ ऑल वेदर रोड हुई बंद

1 min read

Tanakpur Pithoragarh NH road closed: चंपावत जिले में भारी बारिश के कारण मलवा आने से ऑल वेदर सड़क हुई बन्द, एनएच खोले जाने का कार्य जारी..

Tanakpur Pithoragarh NH road closed: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है जिसके चलते कहीं जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है तो कहीं विभिन्न मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। इसी बीच चंपावत जिले मे भूस्खलन की स्थिति पैदा हुई है जिसके चलते विभिन्न स्थानों में मलवा आने से ऑल वेदर रोड बंद हो गई है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एनएच को खोले जाने का कार्य लगातार जारी है।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: फिर उफान पर आया देवखड़ी नाला, देखते ही देखते बहने लगी गाडियां…

Uttarakhand all weather road closed बता दें बीते मंगलवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण कुमाऊं मंडल के चंपावत जनपद के बनलेख से टनकपुर के बीच विभिन्न स्थानों में मलवा आने से ऑल वेदर रोड बंद हो गई है जिसको खोलने का कार्य लगातार जारी है। इसके साथ ही सड़क बंद होने से रास्ते में फंसे वाहन चालकों व यात्रियों को काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल सुबह के समय कई रोडवेज बसें माल वाहक वाहन टनकपुर से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर आते हैं तथा सड़क बंद होने का असर टनकपुर से धारचूला तक पड़ता है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में तेज गति पकड़ेगा मानसून, 12 जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top