Connect with us
Uttarakhand news: earthquake in Pithoragarh and BAGESHWAR district today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के 2 जिलों में आया भूकंप बारिश के बीच घरों से बाहर निकले लोग

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखंड के 2 जिलों में आया भूकंप बारिश के बीच घरों से बाहर निकले लोग

1 min read

Earthquake in uttarakhand today: उत्तराखंड के 2 पर्वतीय जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके लोग निकले अपने घरों से बाहर

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में बीते 2 दिनों से भारी बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त तो हुआ ही है अब इसी बीच पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले से भूकंप आने की खबर सामने आ रही है। जी हां कुमाऊं के पिथौरागगढ़ और बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आते ही लोग दहशत में आ गए और बारिश के बीच ही घरों से बाहर निकल अए। हालांकि इससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। (Earthquake in uttarakhand today)

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार पिथौरागढ़ के मुंसारी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता 3.9 मेग्नीट्यूड रही। गहराई 10 किमी थी। वही बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के इंटर कॉलेज के निकट इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप के वजह से जानमाल के नुकसान की कोई भी खबर सामने नहीं आई है। एक तो बारिश ने अपना कहर बरपाया है ऊपर से अब भूकंप के झटके आने के बाद लोगों के मन में किसी बड़ी आपदा के लिए भय बैठ गया है। भूकंप आने के बाद लोग तुरंत फोन पर एक दूसरे की कुशल क्षेम पूछने लगे हालांकि इसकी तीव्रता कम थी जिस कारण कुछ लोगों को इसका आभास नहीं हो पाया।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top