उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर
उत्तराखण्ड: भूकंप से हड़कंप, जान बचाने की खातिर छत से कूदी युवती, दोनों पांव फैक्चर
1 min read
Uttarakhand earthquake news: तेज झटकों से दहशत में उत्तराखण्ड वासी, रूद्रपुर में जान बचाने को भागी युवती, छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल….
उत्तराखंड मे मंगलवार की रात 1:58 पर भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि लोग नींद में होने के बाद भी घर से बाहर निकल गए। इन झटकों से जहां पूरे प्रदेश में रात से ही हड़कंप मचा हुआ है वहीं अब रुद्रपुर में भूकंप से हुए नुकसान की एक खबर भी सामने आ रही है। बताया गया है कि भूकंप के झटकों के दौरान जान बचाने के लिए कमरे से बाहर की ओर दौड़ी एक युवती छत से नीेचे गिर गई। आनन-फानन मे युवती के परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
(Uttarakhand earthquake news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : 12वीं की छात्रा ने शुरु किया ऐसा स्वरोजगार तैयार किया लाखों का कारोबार
बता दे कि इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी अनीता मंगलवार की रात अपने परिवार के साथ सो रही थी तभी रात करीब 2 बजे अचानक भूकंप के झटके महसूस होने पर वह उठकर बाहर की ओर दौड़ी और अनियंत्रित होकर दूसरी मंजिल की रैलिंग से नीचे जा गिरी। बताते चले कि अनीता के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया।चिकित्सकों के अनुसार अनीता का ऑपरेशन किया जाएगा। वही अस्पताल के चिकित्सक डॉ वसीम का कहना है कि युवती को काफी चोट आई है और दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है।
(Uttarakhand earthquake news)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
