Connect with us
Uttarakhand news: education Departmental recruitment for Uttarakhand principal vacancy 2024 for 692 posts proposal sent for approval by dhan Singh Rawat

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: प्रधानाचार्य के 692 पदों पर होगी विभागीय भर्ती, मंजूरी के लिए भेजा प्रस्ताव..

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: प्रधानाचार्य के 692 पदों पर होगी विभागीय भर्ती, मंजूरी के लिए भेजा प्रस्ताव..

1 min read

Uttarakhand principal vacancy 2024: उत्तराखंड के इंटरमीडिएट विद्यालयो में प्रधानाचार्य के खाली पदों पर की जाएगी भर्ती 

उत्तराखंड के सरकारी इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 692 पदों के लिए विभागीय भर्ती की जाएगी। जी हां राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद ही भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। बता दें कि राज्य के इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्य के लगभग 1385 पदों में से 1024 पद पिछले कई वर्षों से खाली हैं।(Uttarakhand principal vacancy 2024)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: सर्दियों के दिनों में गेठी की सब्जी किसी औषधि से कम नहीं जान लीजिए इसके फायदे

प्रधानाचार्य के पद खाली होने के कारण इन विद्यालयों की व्यवस्था एवं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। वर्तमान में अधिकतर विद्यालयों में वरिष्ठ प्रवक्ता को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया है।लेकिन विभाग के काफी प्रयास के बाद भी प्रधानाचार्य के खाली पद नहीं भर पाए हैं। इसी कारण शासन ने इन पदों को विभागीय भर्ती से शासन की ओर से भरने का निर्णय लिया है। प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पदों को पदोन्नति से एवं शेष पदों को विभागीय भर्ती द्वारा भरा जाएगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top