Connect with us
Uttarakhand news: Five NCC cadets of Almora SSJ University will participate in the Republic Day Parade

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस परेड में अल्मोड़ा एसएसजे परिसर के 5 एनसीसी कैडेट करेंगे प्रतिभाग

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस परेड में अल्मोड़ा एसएसजे परिसर के 5 एनसीसी कैडेट करेंगे प्रतिभाग

1 min read

NCC Cadets SSJ Campus : उत्तराखंड के होनहार कैडेट्स अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी पर उत्तराखंड से एनसीसी कैडेट नई दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। बता दें कि अल्मोड़ा एसएसजे विश्वविद्यालय में स्थापित 77 वीं बटालियन के 5 एनसीसी कैडेट नई दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करेंगे। बताते चलें कि सार्जेंट निकिता राणा गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनकर राजपथ पर चलेंगी। इसके साथ ही अंडर ऑफिसर पुष्पेश अल्मिया, अंडर ऑफिसर गौरव सिंह, कैडेट शक्ति सिंह और कैडेट अंकित सुप्याल सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रधानमंत्री रैली में अपनी अलोकिक सांस्कृतिक विधाओं की प्रस्तुति देंगी। कुलपति प्रो. नरेेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कैडेट का चयन होना संपूर्ण कॉलेज परिवार के लिए गौरवान्वित होने की बात है।
Uttarakhand CADETS REPUBLIC day

उत्तराखंड के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ की लोक संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले ये पाँचों होनहार एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की 77 वीं एन.सी.सी. बटालियन के कैडेट्स हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इन सभी होनहार कैडेट्स ने नई दिल्ली राजपथ तक पहुँचने के लिए लंबे समय से अच्छी खासी तैयारी की है।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top