Connect with us
Uttarakhand news: folksinger Narendra singh negi will get sangeet natak akademi award from president

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: गढ़रत्न नरेंद्र नेगी को राष्ट्रपति से मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: गढ़रत्न नरेंद्र नेगी को राष्ट्रपति से मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

1 min read

Sangeet Natak Akademi award: गढ़रत्न नेगी दा को राष्ट्रपति से मिलेगा प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, प्रदेश का बढ़ेगा मान

उत्तराखंड संगीत जगत में गढ़ रत्न डॉक्टर नरेंद्र नेगी एक ऐसा विशेष ख्याति प्राप्त नाम है जो किसी परिचय का मोहताज नहीं उनकी गायकी उनकी कविताओं उनकी लेखनी से हर कोई भली-भांति विदित है। गढ़ रत्न नरेंद्र नेगी “नेगी दा” ने अपने गीतों के माध्यम से प्रकृति से लेकर उत्तराखंड लोक पर्व और लोक संस्कृति को भलीभांति पिरोया है इतना ही नहीं अपने गीतों के माध्यम से नेगी दा राजनीति पर भी कटाक्ष व्यंग्य करने से नहीं चूकते हैं। बता दें की लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को आज प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नेगी दा समेत 44 अन्य हस्तियों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।(Sangeet Natak Akademi Award)
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पत्नी संग तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे प्लेबैक सिंगर पद्मश्री सम्मानित सोनू निगम

गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को वर्ष 2018 के लिए प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 1लाख रूपए की धनराशि अंगवस्त्र और ताम्रपत्र प्रदान किया जाएगा। बता दें कि इसके अतिरिक्त कला और साहित्य जगत की 44 अन्य हस्तियों को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही 12 अप्रैल को नरेंद्र नेगी द्वारा अपने साथी कलाकारों के साथ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के सम्मुख अपने लोकगीतों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र और ताम्रपत्र दिया जाएगा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top