Connect with us
Foreign couple marriage haridwar uttarakhand
फोटो सोशल मीडिया Foreign couple marriage haridwar uttarakhand

Home / UTTARAKHAND MARRIAGE / उत्तराखण्ड: हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधा विदेशी जोड़ा अग्नि के समक्ष लिए 7 फेरे

UTTARAKHAND MARRIAGE हरिद्वार

उत्तराखण्ड: हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधा विदेशी जोड़ा अग्नि के समक्ष लिए 7 फेरे

1 min read

Foreign couple marriage uttarakhand: धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचकर शादी के बंधन में बंधा विदेशी जोड़ा, भारतीय रीति रिवाजों के साथ लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर फोटो हो रही वायरल…..

Foreign couple marriage uttarakhand : एक ओर जहाँ भारतीय लोग अपनी संस्कृति रीति रिवाज और विरासत को छोड़कर वेस्टर्न कल्चर की ओर आकर्षित हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर विदेशी लोग भारतीय संस्कृति को लगातार अपना रहे हैं। दरअसल उत्तराखंड से आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती है जहां पर विदेशी जोड़े हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह के पावन बंधन में बन्धते है जिससे भारतीय संस्कृति को भूल रहे लोगों को सीख लेनी चाहिए। इसी बीच हरिद्वार जिले में रूस से आए दो विदेशी जोडे 7 फेरे लेते हुए भारतीय परंपराओं के साथ विवाह के शुभ बंधन में बंधे हैं जिसकी प्रशंसा हर जगह हो रही है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ी लड़के ने धूमधाम से हिंदू रीति रिवाज में विदेशी लड़की से रचाई शादी देखिए

haridwar news today बता दें रूस से आए दो जोड़ों ने धर्मनगरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित अखंड परमधाम आश्रम में भारतीय रीति रिवाज के साथ सात फेरे लेकर शादी की है जिसकी प्रशंसा हर जगह हो रही है। दरअसल दूल्हा दुल्हन के साथ आए अन्य लोगों ने भारतीय धुनों पर जमकर नाच गाना किया साथ ही मौजूद सभी विदेशी बाराती काफी उत्साहित नजर आए। इतना ही नहीं बल्कि विवाह के लिए परमधाम आश्रम में शादी के लिए दो मंडप तैयार किए गए थे जहां पर दोनों विदेशी जोड़ो ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए और विवाह के पावन बंधन में बन्धे। विवाह के दौरान दोनों विदेशी जोड़ों ने भारतीय विवाह के पारंपरिक परिधानों को पहना था। शादी के दौरान दूल्हा दुल्हन को मित्रों का उच्चारण समझने के लिए उनके ग्रुप की ट्रांसलेटर ने मन्त्रो का उच्चारण समझने में दोनों जोड़ों की मदद की तथा इस तरीके से रूस से आए इन जोड़ों की शादी बड़ी ही धूमधाम और हिंदू विधि विधान के साथ संपन्न हुई। शादी में मौजूद लोगों ने जानकारी दी की दूल्हा दुल्हन योग और आध्यात्म के जाने माने संत स्वामी परमानंद गिरि के शिष्य है और इन दिनों यह लोग भारत यात्रा पर पहुंचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह भारत की संस्कृति और विवाह संस्कार से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने देवभूमि की पावन धरा पर ही शादी करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें- Rishikesh Marriage News: पहाड़ी दुल्हन और विदेशी दूल्हा धूमधाम से हिंदू रीति रिवाज से हुआ विवाह

Continue Reading

More in UTTARAKHAND MARRIAGE

To Top