UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Pantnagar University news: पंतनगर विवि 2 छात्रों ने उठाया खौफनाक कदम बीटेक छात्र की गई जिंदगी
1 min read
Pantnagar university student suicide : दो छात्रों ने उठाया आत्मघाती कदम, पंतनगर विश्वविद्यालय में मचा हड़कंप, एक छात्र की गई जिंदगी, दूसरे की हालत गंभीर..
G B pant pantnagar university btech student Akshat saini of roorkee Haridwar suicide case uttarakhand latest news today : उत्तराखंड समेत देशभर के युवाओं में अक्सर पढ़ाई व अन्य चीजों को लेकर मानसिक तनाव बढ़ रहा है, इतना ही नही बल्कि उन्हे अपने आने वाले भविष्य की चिंता कुछ इस कदर सता रही है कि वो इस परेशानी से समझौता तक नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी ही कुछ हैरान कर देने वाली खबर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां पर दो छात्रों ने आत्मघाती कदम उठाया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं युवकों के परिजनो को गहरा सदमा लगा है।
यह भी पढ़े :Psycho Killer Poonam: नफरत की आग में बनी साइको किलर हरियाणा की पूनम ने 4 बच्चों को मार डाला
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की गांधी कॉलोनी का निवासी 23 वर्षीय अक्षत सैनी पुत्र सागर सैनी उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। दरअसल अक्षत का परिवार कुछ समय से दिल्ली के गाजियाबाद में रह रहा था जबकि अक्षत बीटेक की पढ़ाई के लिए गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रजत जयंती छात्रावास मे रह रहा था।
परीक्षा से पहले अक्षत की गई जिंदगी
बीते सोमवार को अक्षत का मेकअप का पेपर था जिसके चलते उसके साथी करीब 9:30 बजे उसे परीक्षा के लिए बुलाने उसके कमरे में पहुंचे। अक्षत के साथियों ने अक्षत का दरवाजा काफी देर तक खटखटाया लेकिन अक्षत ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद संदेह होने पर अक्षत के साथियों ने दरवाजे को जोर से झटका दिया इतने मे ही अक्षत के दरवाजे की कुंडी टूट गई। कुंडी के टूटते ही अक्षत के दोस्तों ने कमरे के भीतर प्रवेश किया तो उनके होश उड़ गए क्योंकि अक्षत कमरे में पंखे से मफलर का फन्दा लगाकर लटका हुआ था।
अक्षत के दोस्तों ने उसकी जिंदगी बचाने की करी कोशिश लेकिन नही बची अक्षत की जिंदगी ( udham singh nagar breaking news)
अक्षत के दोस्तों ने तुरंत मफलर काट कर अक्षत को फंदे से नीचे बेड पर उतारा और सीपीआर देकर उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम रही। इसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी हॉस्टल में ही रहने वाले अक्षत के मौसी के बेटे दिव्यांश सैनी को दी। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने घटना की जांच पड़ताल शुरू करते हुए बताया कि यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।
अक्षत के कमरे से मोबाइल डायरी मफलर बरामद
अक्षत के कमरे से मोबाइल डायरी मफलर भी बरामद हुआ है लेकिन कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस प्रशासन की माने तो अक्षत अपनी दिनचर्या को रोजाना डेयरी में लिखा करता था लेकिन लंबे समय से वह मानसिक तनाव में था जिसके कारण उसने डायरी लिखना बंद कर दिया था। अक्षत अपने सवाल खुद से ही करता था और यही असमंजस उसे धीरे-धीरे परेशान करने लगा जिससे उसकी मानसिक स्थिति और बिगड़ने लगी। अक्षत ने अपनी डायरी में इस बात का जिक्र किया है कि वह हार मान लेगा तो लोग सोचेंगे कि उससे पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
अक्षत पिछले 2 साल से था मानसिक तनाव मे ( udham singh nagar suicide news today)
अक्षत के पिता ने बताया कि अक्षत पिछले 2 साल से मानसिक तनाव में चल रहा था जिसका इलाज जारी था। अक्षत के इलाज की जानकारी उसके अभिभावकों के साथ-साथ एडवाइजर को भी थी। अक्षत ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसकी जांच पड़ताल जारी है। वही जानकारी मे सामने आया है कि अक्षत के साथ हुई घटना के 12 घंटे बाद रात के 10:30 बजे बीटेक इलेक्ट्रिकल फाइनल ईयर के छात्र किच्छा के निवासी विवेक आर्य ने भी विश्वेवेश्वरैया छात्रावास में जान देने का प्रयास किया हालांकि उसकी जिंदगी बच गई। विवेक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में छात्र उठा रहे आत्मघाती कदम ( udham singh nagar news today)
बताते चले देश का पहला कृषि विश्वविद्यालय कहलाने वाला यह संस्थान पिछले 5 वर्षों से सवालों के घेरे में है, क्योंकि यहां पर अभी तक चार छात्र आत्मघाती कदम उठा चुके हैं लेकिन अब तक विश्वविद्यालय में एक स्थाई काउंसलर की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अक्षत की आत्महत्या ने छात्र कल्याण व्यवस्था की पोल खोल दी है। इससे पहले 12 सितंबर को किच्छा के निवासी नीरज ने आत्महत्या की थी जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई ठोस कदम तक नहीं उठाया।
