उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर
उत्तराखंड: काशीपुर के गर्व ने उत्तीर्ण की नीट परीक्षा हासिल किए 641अंक परिजनों में खुशी की लहर
1 min read
Garv gupta NEET result: काशीपुर के गर्व गुप्ता ने नीट 2023 में हासिल किए 641 अंक परिवार में खुशी का माहौल
बीते दिनों घोषित हुए नीट परीक्षा के परिणामों में उत्तराखण्ड के कई होनहार युवाओं और बेटियों ने अपनी काबिलियत के दम पर सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने अपने क्षेत्र ही नहीं बल्कि राज्य को भी गौरवान्वित होने का मौका प्रदान किया है । आज हम आपको राज्य की एक और ऐसे होनहार बेटे से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने नीट परीक्षा क्वालीफाई कर ली है। जी हां…. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी गर्व गुप्ता की। जिन्होंने नीट की परीक्षा मे ऑल इंडिया स्तर पर 641 अंक लाकर 9546वी रैंक प्राप्त कर क्षेत्र तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलिब्ध से जहां उनके परिवार मे खुशी का माहौल है वही घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।(Garv gupta NEET result)
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राज्य के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी गर्व गुप्ता ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। बता दें कि गर्व ने 12 वीं तक की पढ़ाई विजन वैली स्कूल काशीपुर से पूर्ण की है। गर्व ने कोटा राजस्थान से नीट की परीक्षा की तैयारी की थी जिसके बाद उन्होंने सफलता हासिल की है। गर्व के पिता गौरव गुप्ता बिजनेसमैन है तथा माता अनामिका गुप्ता ग्रहणी है। गर्व अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता तथा गुरुजनों को देते हैं।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
