Connect with us
Kotdwar Ramnagar Bus Service

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: गढ़वाल कुमाऊं के लिए खुशखबरी फिर शुरू हुई कोटद्वार रामनगर बस सेवा

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड: गढ़वाल कुमाऊं के लिए खुशखबरी फिर शुरू हुई कोटद्वार रामनगर बस सेवा

1 min read

Kotdwar Ramnagar Bus Service: कोटद्वार रामनगर के बीच शुरू हुई बस सेवा गढ़वाल कुमाऊं के बीच सफर करना होगा बेहद आसान

गढ़वाल मंडल से कुमाऊं मंडल का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां गढ़वाल मंडल के कोटद्वार से रामनगर के लिए 2 साल से बंद सिगड्डि-कोटद्वार-रामनगर बस सेवा को 30 जून से दोबारा से शुरू कर दिया गया है। बता दे कि गुरुवार को विधिवत पूजा पाठ के बाद कोटद्वार विधायक एंव विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी द्वारा इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।(Kotdwar Ramnagar Bus Service)

यह भी पढ़िए: GOOD NEWS उत्तराखंड से दिल्ली के लिए इन रूट पर होगा CNG बसों का संचालन

कोरोना संक्रमण के चलते करीब दो साल से यह बस सेवा बंद कर दी गई थी।बताते चले कि परिवहन विभाग की ओर से कोरोना काल से पूर्व रामनगर-सिगड्डी बस सेवा का संचालन किया जाता था। लेकिन बस सेवा के बंद होने से सिगड्डी से रामनगर जाने वाले यात्रियो को लंबे समय से दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा था।लेकिन अब दोबारा से यह बस रोजाना कोटद्वार के सिगड्डि से सुबह 7 बजे प्रस्थान करेगी तथा दोपहर 2.30 बजे वापस रामनगर से कोटद्वार के लिए लौटेगी। इस बस सेवा के फिर शुरू होने से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top