Connect with us
Uttarakhand News: GROK prediction about Uttarakhand CM chief minister work tenure up to 2027
Image : social media ( GROK prediction CM Dhami)

Home / UTTARAKHAND NEWS / उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कुर्सी कब तक GROK की बड़ी भविष्यवाणी…

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कुर्सी कब तक GROK की बड़ी भविष्यवाणी…

1 min read

GROK prediction CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर GROK ने की बड़ी भविष्यवाणी, 2027 तक रहेंगे स्थिर..            GROK prediction CM Dhami : उत्तराखंड में इन दिनों मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सीएम बने रहने पर GROK ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है कि आगामी 2027 तक पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे और उनके नेतृत्व में राज्य में स्थिरता बनी रहेगी। यह भविष्यवाणी राजनीति हलकों में चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि इसे लोग राजनीति स्थिति और राज्य में उनकी लोकप्रियता से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि यह एक सामान्य भविष्यवाणी है लेकिन इसने राजनीति माहौल में हलचल मचा दी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: उत्तराखंड से एक दर्जन विधायक पहुंचे दिल्ली कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज..

बता दें कैबिनेट विस्तार को लेकर इन दिनों प्रदेश में सियासी हलचलें तेज हैं वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल को लेकर भी लोगों में कई तरह की चर्चाएं बरकरार है। जिस पर कुछ लोगों का कहना है कि वह जल्द ही पद से हट सकते हैं लेकिन कुछ नए समीकरणों की संभावना जता रहे हैं। इसी बीच X ( ट्विटर ) के चैटबाट Grok का एक बयान सामने आया है जिसमें CM पुष्कर सिंह धामी के पूरी तरह से स्थिर रहने की बात कहते हुए 2027 तक कार्यकाल पूर्ण करने की बात कही गई है। हालांकि यह सिर्फ एक AI सॉफ्टवेयर की भविष्यवाणी है जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सुनने को मिल रही हैं।AI की बात कितनी सही साबित होती है यह तो आने वाले वक्त में ही पता चल सकेगा लेकिन कैबिनेट विस्तार मार्च के अंत में होना संभावित है। जिसके चलते जल्द ही कई मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। धामी मंत्रिमंडल में अभी कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद से पांच पद खाली चल रहे हैं जिन्हें जल्द भरा जा सकता है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top