Connect with us
Guldar attack kafligair bageshwar

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में बुजुर्ग महिला पर झपटा गुलदार जंगल में मिला छत विछत शव

उत्तराखण्ड बागेश्वर

उत्तराखंड: पहाड़ में बुजुर्ग महिला पर झपटा गुलदार जंगल में मिला छत विछत शव

1 min read

Guldar Attack Kafligair Bageshwar शौच के लिए जा रही महिला पर झपटा गुलदार मिला क्षत-विक्षत शव

उत्तराखंड में तेंदूओ और गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां बीते रोज पौड़ी गढ़वाल में एक 5 वर्षीय बच्चे को गुलजार ने अपना निवाला बनाया वही फिर आज बागेश्वर जिले से एक और खबर सामने आ रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार काफलीगैर तहसील के अंसो गांव की 85 वर्षीय गाउली देवी पत्नी स्व. धरम सिंह घर में अकेली रहती थी। शनिवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे वह शौच के लिए आंगन के दूसरी छोर पर बने शौचालय की तरफ जाने लगी। पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।(Guldar attack kafligair bageshwar)

गुलदार उसे घसीटते हुए लगभग 10 मीटर की दूरी पर खेतों की तरफ ले गया। वहां गुलदार ने उसका सर और धड़ अलग कर दिया। जिसके बाद से पर गांव में दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। जिसके बाद वन विभाग, पुलिस और उपजिलाधिकारी की टीम गांव पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गुलदार का आतंक पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहा था। कई मवेशियों को भी वह अपना निवाला बना चुका है।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: दो मंजिल मकान के ऊपर गिरा भारी-भरकम बोल्डर देखते ही देखते हुआ ध्वस्त

 

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top