Connect with us
नैनीताल: जंगल घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला क्षेत्र में दहशत का माहौल

Home / UTTARAKHAND GULDAR / नैनीताल: जंगल घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला क्षेत्र में दहशत का माहौल

UTTARAKHAND GULDAR उत्तराखण्ड

नैनीताल: जंगल घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला क्षेत्र में दहशत का माहौल

1 min read

Nainital Guldar Attack: जंगल में पालतू पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने गई थी इंदिरा, तभी गुलदार ने कर दिया हमला, मिला क्षत विक्षत शव, लोगों में दहशत का माहौल….

Nainital Guldar Attack
राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन मानव वन्य जीव संघर्ष की खबरें सुनने को मिलती रहती है। आज फिर राज्य के नैनीताल जिले से एक ऐसी ही दुखद खबर सामने आ रही है जहां भीमताल विकासखण्ड के मलुवाताल ग्राम पंचायत में एक गुलदार ने जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला को अपना निवाला बना लिया है। बताया जा रहा है कि मृतका के साथ जंगल में ‌ग‌ई अन्य महिलाओं ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इतना ही नहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग टीम पर भी गुलदार के हमला करने की जानकारी भी सामने आ रही है। इस दुखद खबर से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी दहशत व्याप्त है। दहशतज़दा ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से गुलदार को पकड़ने या मारने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में दो वर्ष के मासूम बच्चे को गुलदार ने बनाया अपना निवाला क्षेत्र में दहशत का माहौल

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के भीमताल विकासखण्ड क्षेत्र के मलुवाताल ग्राम पंचायत के दूरस्थ तोक कसाइल निवासी इंदिरा देवी पत्नी मोहन बेलवाल रोज की तरह बीते गुरुवार को भी गांव की अन्य महिलाओं के साथ गांव के पास के ही जंगल में अपने पालतू पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने गई थी। बताया गया है कि इसी दौरान वहां पहले से घात लगाकर छिपे एक आदमखोर गुलदार ने इंदिरा देवी पर एकाएक हमला कर दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती गुलदार उसे अपने जबड़ों पर दबोचकर ले जाने लगा। इंदिरा की चीख-पुकार सुनकर जब उसके साथ ग‌ई महिलाएं घटनास्थल पर पहुंची तो गुलदार ने इंदिरा को छोड़कर उनके पीछे दौड़ने लगा। जिससे दहशत में आई महिलाओं ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। काफी खोजबीन के बाद मृतका का क्षत-विक्षत शव बरामद हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतका इंदिरा का पति मोहन बेलवाल गांव में ही रहता है और खेती-बाड़ी कर परिवार की आजीविका चलाता है। इस दुखद घटना से जहां उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया है।

यह भी पढ़ें- पौड़ी गढ़वाल: खूंखार गुलदार ने महिला को बनाया अपना निवाला क्षेत्र में दहशत का माहौल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GULDAR

To Top