Connect with us
Uttarakhand News: Guldar attacked a 4-year-old girl in Pithoragarh

Home / UTTARAKHAND GULDAR / उत्तराखंड: पहाड़ में घर के आंगन में खेल रही मासूम बच्ची को उठा ले गया खूंखार गुलदार….

UTTARAKHAND GULDAR उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: पहाड़ में घर के आंगन में खेल रही मासूम बच्ची को उठा ले गया खूंखार गुलदार….

1 min read

Pithoragarh guldar attack news: पिथौरागढ़ में आंगन में खेल रही 4 वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार,झाड़ियां में मिला क्षत विक्षत शव 

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में तेंदुओं और गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है अभी फिर गुलदार के हमले की एक दुखद खबर पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र से सामने आ रही है। जहां चचरेत गांव में बीते गुरुवार सायं करीब 8 बजे शंकर दत्त की 4 वर्षीय बेटी घर के आंगन में खेल रही थी इसी दौरान घर के पास झाड़ियों में पहले से घात लगाकर छिपे एक गुलदार ने एकाएक बच्ची पर हमला कर दिया।(Pithoragarh guldar attack news)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: पति पत्नी ने पहाड़ में शुरू की सेब और किवि की बागवानी सभी के लिए बने एक मिसाल

बच्ची की चीख-पुकार सुनते ही परिजन तुरंत गुलदार के पीछे जंगल की ओर भागे और जंगल में बच्ची की काफी गहन खोजबीन शुरू की लेकिन उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा। इसके बाद तुरंत सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकार चंदा मेहरा मय टीम के मौके पर पहुंचे और रात में सर्च अभियान शुरू कर दिया। 3 घंटे की काफी मशक्कत के बाद बच्ची का क्षत विक्षत शव झाड़ियां से बरामद हो गया। इस घटना के बाद से दहशत ज्यादा ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार को तुरंत पकड़ने या फिर मारने की मांग की है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GULDAR

To Top