Connect with us
Uttarakhand news: Guldar leopard attack on women in kathgodam nanital

Home / UTTARAKHAND GULDAR / उत्तराखंड: घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, घुघुतिया त्योहार के दिन पसरा मातम

UTTARAKHAND GULDAR उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, घुघुतिया त्योहार के दिन पसरा मातम

1 min read

Guldar in Kathgodam आदमखोर गुलदार ने पशुओं के लिए घास लेने गई महिला को बनाया अपना निवाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

राज्य में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से आए दिन सुनाई देने वाली ग्रामीणों पर जंगली जानवरों द्वारा हमले की खबर आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां हल्द्वानी तहसील के काठगोदाम क्षेत्र में एक आदमखोर गुलदार ने घास लेने जंगल गई एक महिला को अपना निवाला बना लिया। हादसे की खबर से जहां मकर संक्रांति त्योहार पर मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। दहशतज़दा ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ ही आदमखोर गुलदार को पकड़ने या मारने की मांग की है। बता दें कि काठगोदाम क्षेत्र में बीते वर्ष भी गुलदार ने दो महिलाओं को अपना निवाला बनाया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील के काठगोदाम क्षेत्र के ब्यूराखाम के टंगड़ गांव निवासी नंदी सनवाल रोज की तरह गुरूवार सुबह भी पालतू पशुओं के लिए घास लेने पास के जंगल में ग‌ई थी। बताया गया है कि इसी दौरान वहां पहले से घात लगाकर छिपे एक आदमखोर गुलदार ने नंदी पर एकाएक हमला कर दिया। गुलदार नंदी को घसीटता हुआ जंगल के काफी अंदर ले गया। काफी देर बाद भी जब नंदी वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने किसी अनिष्ट की आंशका से उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद मृतका का क्षत-विक्षत शव घने जंगल में झाड़ियों के बीच बरामद हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृतका के शव को पुलिस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग की टीम गुलदार की तलाश में जुट गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GULDAR

To Top