Connect with us
उत्तराखण्ड : ऑटो चालक की हरकतों को भांप...स्कूल की छात्रा कूदी चलते आॅटो से

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड : ऑटो चालक की हरकतों को भांप…स्कूल की छात्रा कूदी चलते आॅटो से

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

उत्तराखण्ड : ऑटो चालक की हरकतों को भांप…स्कूल की छात्रा कूदी चलते आॅटो से

1 min read

उत्तराखण्ड : ऑटो चालक की हरकतों को भांप...स्कूल की छात्रा कूदी चलते आॅटो से

आए दिन छेड़छाड़ की खबरों से तंग आकर जहां परिजनों ने लड़कियों के अकेले घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी है वहीं ऐसी घटनाएं समाज में रूकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आखिर कब तक लड़कियां और महिलाएं ऐसे दरिंदों से बचती फिरेंगी…. आज फिर एक ऐसी ही शर्मनाक घटना सामने आई है जिसको सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया इतना ही नहीं सीसीटीवी की यह फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। यह घटना राज्य के नैनीताल जिले की है जहां स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा ने ऑटो चालक की बदनियत को देखकर चलते ऑटो से कूद मार दी। छात्रा ने उक्त कदम तब उठाया जब आटो चालक उसे अकेला देखकर अश्लील बातें करने लगा। घटना के बाद से ऑटो चालक फरार हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और उसकी पिटाई कर दी। अभी तक पुलिस में उक्त घटना से सम्बन्धित कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।




प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक कॉलेज के सामने से सोमवार दोपहर करीब दो बजे चार छात्राएं घर जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुईं। जब तक चारों छात्राएं एक साथ ऑटो में बैठी थी तब तक तो सब ठीक था। लेकिन जैसे ही बड़ी मस्जिद के पास तीन छात्राएं उतरी और ऑटो में केवल नवीं कक्षा की एक छात्रा रह गई, तो आटो चालक की नियत में खोट आ गया। बीच रास्ते में ही वह ऑटो चालक छात्रा से ऑटो चलाते-चलाते अश्लील बातें करने लगा। ऑटो वाले की मंशा जानकर छात्रा ने चालक को खूब खरी-खोटी सुनाई और चलते ऑटो से कूद गई। जिससे उसे चोट भी आई है। छात्रा के ऑटो से कूदने के बाद आटो चालक मौका-ए-वारदात से रफूचक्कर हो गया। छात्रा ने घर पहुंचकर जब परिजनों को उक्त घटना की जानकारी दी तो परिजनों ने घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। सूत्रों से अभी तक मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने लोकलाज के डर से अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उधर सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर के साथ कहा जा रहा है कि छात्रा के अपहरण ‌की कोशिश भी की गई थी।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top