Connect with us
Haldwani kaladhungi road bike accident

Home / उत्तराखण्ड / Haldwani News: हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर कैंप में तैनात कर्मचारी की गई जिंदगी..

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

Haldwani News: हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर कैंप में तैनात कर्मचारी की गई जिंदगी..

1 min read

Haldwani kaladhungi bike Accident: हल्द्वानी सड़क हादसे में गई एक सरकारी कर्मचारी की जिंदगी

Haldwani Kaladhungi Bike accident: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र से एक दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां देर रात एक तेज रफ्तार बुलेट ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद आनन-फानन में घायल व्यक्ति को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर व्यक्ति की मौत हो गई। बता दे कि हादसे के बाद बुलेट सवार मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़िए:Haridwar news today: हरिद्वार दोस्तों ने शराब पिलाकर ले ली अपने ही दोस्त की जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कालाढूंगी रोड स्थित स्टेडियम तिराहे पर बुलेट सवार व्यक्ति ने राजस्व विभाग में कार्यरत व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। बता दे कि मृतक व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय वीरेंद्र पांडे के रूप में हुई है। बताते चलें कि मृतक वीरेंद्र पांडे शनिवार की रात 11:00 बजे बाजार से अपने घर की ओर लौट रहे थे जैसे ही वह कालाढूंगी रोड स्थित स्टेडियम तिराहे पर पहुंचे तेज रफ्तार बुलेट रहे हैं उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।मृतक वीरेंद्र पांडे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के हल्द्वानी कैंप कार्यालय में तैनात थे तथा कुछ महीनों बाद रिटायर होने वाले थे।हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद बुलेट चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top