Connect with us
Missing ranger Harish Pandey bhimtal lake uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी: लापता रेंजर का शव मिला भीमताल झील से परिजनों पर टूटा दुःखों का पहाड़…

उत्तराखण्ड नैनीताल

हल्द्वानी: लापता रेंजर का शव मिला भीमताल झील से परिजनों पर टूटा दुःखों का पहाड़…

1 min read

Ranger Harish Pandey bhimtal lake: 29 दिसंबर से लापता चल रहे रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव मिला भीमताल झील से 

Ranger Harish Pandey Bhimtal Lake: बीते 29 नवंबर से लापता वन विभाग के रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव भीमताल झील में मिलने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि वे पिछले 15 दिनों से लापता चल रहे थे जिसके चलते परिजन भी दर-दर भटक रहे थे। वहीं पुलिस भी लगातार लापता रेंजर की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन कहीं भी उनका पता नहीं चल पा रहा था। बताते चलें कि पुलिस को लापता रेंजर की अंतिम लोकेशन भीमताल के सीसीटीवी से प्राप्त हुई थी इसके बाद पुलिस उसे क्षेत्र में तलाश कर रही थी। आज पुलिस को कुछ स्थानीय लोगों द्वारा झील किनारे शव मिलने की सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला जिसमें पर्स से रेंजर की फोटो से उनकी शिनाख्त की गई। झील में शव मिलने से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल चल रही है।
यह भी पढ़िए: हल्द्वानी: लापता फॉरेस्ट रेंजर की पत्नी ऑटो में बैठकर ढूंढ रही हैं पति को, भटक रही दर-दर

Harish Pandey Missing Ranger: गौरतलब हो कि तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में तैनात ऊंचापुल हल्द्वानी निवासी भाखड़ा रेंज के रेंजर हरीश चंद्र पांडे बीते 29 नवंबर से लापता थे। उनकी पत्नी पूर्णिमा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऑटो में बैठकर पूरे शहर भर में उन्हें ढूंढ रही थी। इस दुखद घटना के बाद से अब परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top