Connect with us
Haridwar Child Thief

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: बच्चा चोरी कर पहुंचा दिया दिल्ली आनंद विहार पुलिस ने किया बरामद

उत्तराखण्ड हरिद्वार

उत्तराखंड: बच्चा चोरी कर पहुंचा दिया दिल्ली आनंद विहार पुलिस ने किया बरामद

1 min read

Haridwar Child Thief : हरिद्वार चंडीघाट से बच्चा चोरी कर पहुंचा दिया दिल्ली आनंद विहार पुलिस ने सीसीटीवी खंगाल कर किया बरामद

इस वक्त हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी हुए बच्चे को बरामद कर सकुशल उसकी मां को सौंप दिया। आईए अब आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। चंडीघाट बस्ती निवासी एक महिला भिक्षावृत्ति कर अपना गुजारा करती है। बीते मंगलवार को मंजू अपने 7 माह के बच्चे शिवा के साथ मथुरा पूड़ी वाले के पास भीख मांगने के लिये बैठी थी। जहां पर एक अज्ञात महिला द्वारा प्लान बना कर मंजू को 40 रुपए का लालच देकर आटा लेने भेजा। जैसे ही मंजू आटा लेने गई उक्त महिला वहां से बच्चा लेकर फरार हो गई। इस मामले में हरिद्वार कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई।(Haridwar Child Thief )

घटना की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु टीम गठित कर उस इलाके के सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगाल दिए। गठित पुलिस टीम द्वारा सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज चेक कर मंगलवार को बच्चे को आनंद विहार आईएसबीटी बस अड्डे दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया। बच्चों को मंजू को सौंप दिया गया इसके बाद मंजू की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह पुलिस का धन्यवाद अदा करते भी नहीं थकी। बता दें कि इस मामले में महिला सहित 2 आरोपियों को दबोचा गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top