Connect with us
Harshika Pant Lord Krishna marriage

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी की हर्षिका पंत ने श्री कृष्ण भगवान से रचाया विवाह दुनिया भर में हो रही चर्चा

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी की हर्षिका पंत ने श्री कृष्ण भगवान से रचाया विवाह दुनिया भर में हो रही चर्चा

1 min read

Harshika Pant Lord Krishna marriage: हल्द्वानी की हर्षिका पंत ने भगवान श्री कृष्ण संग रचाया विवाह, पूरे विधि विधान से हुई विवाह की रस्में, 300 से अधिक लोग विवाह में हुए शामिल…..

Harshika Pant Lord Krishna marriage: नैनीताल जिले के हल्द्वानी मे हुआ एक अनोखा विवाह जिसमें हर्षिका पंत नाम की एक कन्या ने भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन होकर उनसे विवाह रचाया है जो दुनिया भर में आज कल विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है। अक्सर भारतीय समाज में कभी-कभी इस प्रकार की अनोखी शादियां देखने को मिलती रहती है जो भगवान श्री कृष्ण के प्रति अटूट विश्वास, प्रेम और समर्पण के प्रति कन्याओं द्वारा रचाई जाती है। हर्षिका पंत की शादी भगवान श्री कृष्ण संग पूरे विधि- विधान और रीति रिवाजों समेत संपन्न कराई जिसमें करीब 300 से अधिक लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: नंदा गौरा कन्या धन योजना के लिए आवेदन हुए शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया और अंतिम तिथि

Harshika Pant HALDWANI UTTARAKHAND
बता दें हल्द्वानी के आरटीओ रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी पूरन चंद्र पंत और मिनाक्षी पंत की 21 वर्षीय विकलांग बेटी हर्षिका पंत की शादी बीते गुरुवार को भगवान श्री कृष्ण संग बड़ी धूमधाम से रचाई गई। जिसमें हर्षिका को दुल्हन के परिधानों में सजाया गया जबकि उनके वर के रूप में भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा वृंदावन से मंगाई गई थी। दरअसल हर्षिका के हाथों में भगवान श्री कृष्ण के नाम की मेहंदी रचाई गई। इतना ही नहीं बल्कि इस विवाह समारोह मे परिचित रिश्तेदारों समेत करीब 300 से अधिक लोगों को निमंत्रण दिया गया। हर्षिका और कान्हा के इस अद्भुत विवाह में बैंड बाज़ो की धुनों और गीदारों के गीत व विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ विवाह करवाया गया। विवाह में वरमाला पहनाई गई इसके पश्चात मेहमानों ने दूल्हा दुल्हन के साथ तस्वीरें खिंचवाई और भगवान का आशीर्वाद भी लिया। दरअसल पंत परिवार के पुरोहित चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि मूल रूप से बागेश्वर निवासी परिवार के एक घर में वे लंबे समय से मांगलिक कार्य करवाते आए हैं जब वे करवाचौथ पर हर्षिका के घर पहुँचे तो उनकी माता मीनाक्षी पंत ने बताया कि हर्षिका ने उपवास रखा है। बिना विवाह के उपवास रखने के सवाल पर हर्षिका की मां ने बताया कि 8 साल की उम्र में हर्षिका ने करवा चौथ पर सपने में भगवान के दर्शन करने की बात कहीं इसके पश्चात वह लगातार 13 सालों से भगवान श्री कृष्ण के लिए व्रत रखती आ रही है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top