Connect with us
harshit Joshi RIMC result 2026 dehradun from bhilangna tehri garhwal uttarakhand latest news today
Image : social media ( harshit Joshi RIMC result 2026)

Home / Tehri Garhwal / Harshit Joshi RIMC result 2026: टिहरी के हर्षित जोशी RIMC देहरादून में चयनित

Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS

Harshit Joshi RIMC result 2026: टिहरी के हर्षित जोशी RIMC देहरादून में चयनित

1 min read

harshit Joshi RIMC result 2026: टिहरी के हर्षित जोशी का RIMC मे चयन, 7 महीने की तैयारी में इकलौती सीट पर बनाई अपनी जगह..

harshit Joshi RIMC result 2026 dehradun from bhilangna tehri garhwal uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के नौनिहाल शिक्षा के क्षेत्र मे आए दिन विशेष उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं जिन पर उनके विद्यालय समेत पूरे प्रदेश को गर्व महसूस होता है। इसी बीच टिहरी जिले के हर्षित जोशी ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर मात्र 7 महीने की तैयारी में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री एकेडमी की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिजनों का मान बढ़ाया है। हर्षित की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़े :RIMC ENTRANCE EXAM 2026: राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून प्रवेश परीक्षा बड़ा अपडेट

बता दें टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक स्थित मान्दरा बासर गांव के निवासी हर्षित जोशी ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री एकेडमी की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। बताते चले हर्षित उत्तराखंड के लिए निर्धारित एकमात्र सीट पर चयनित हुए हैं जिन्होंने मात्र 7 महीने की तैयारी में यह उपलब्धि हासिल की है। बता दे की राष्ट्रीय स्तर कि इस परीक्षा में कुल 36 सीटें होती है, जिनमें उत्तराखंड के लिए केवल एक सीट निर्धारित रहती है।

हर्षित का चयन इससे पहले सैनिक स्कूल घोड़ाखाल मे भी हुआ था ( harsit joshi tehri garhwal)

हर्षित ने अपनी प्रारंभिक तैयारी सैनिक ग्लोबल अकादमी फरीदाबाद हरियाणा से की जहां उन्होंने सीमित समय में केंद्रित अध्ययन और अनुशासित दिनचर्या के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। देहरादून में हर्षित का इंटरव्यू अच्छा रहा जहां अंतिम चरण में छह बच्चों ने इंटरव्यू दिया जिसमें हर्षित का चयन हुआ। इससे पहले हर्षित का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हो चुका था लेकिन उन्होंने उच्च लक्ष्य निर्धारित करते हुए RIMC की तैयारी जारी रखी जिसके बलबूते पर उन्हें यह सफलता हासिल हुई।

पढ़ाई के लिए मां ने किया प्रेरित हर प्रकार से किया सहयोग

बताते चलें हर्षित के परिजन वर्तमान में गुमानिवाला ऋषिकेश में रह रहे हैं , जबकि उनके पिता सूरत राम जोशी वर्तमान में जापान के एक होटल में कार्यरत हैं। हर्षित की मां पिंकी जोशी ने अपने बेटे को निरंतर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जिसके कारण हर्षित सफल हो पाए।

Continue Reading

More in Tehri Garhwal

To Top