UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand ANM bharti 2025: उत्तराखण्ड एएनएम के 180 पदों पर निकली भर्ती
1 min read
Uttarakhand ANM Bharti 2025: स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 180 पदो पर निकली भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन होंगे शुरू..
Uttarakhand health department 180 post of ANM bharti vacancy recruitment last date 2025 breaking news today: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, कि स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 180 खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों के लिए 20 नवंबर से आवेदन किए जाएंगे। बताते चलें स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से कई सारे पद खाली चल रहे है जिन्हे भरने की प्रक्रिया पर जोर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand doctor bharti 2025: उत्तराखण्ड में निकली 287 पदों पर डाक्टर भर्ती
Uttarakhand ANM vacancy recruitment last date 2025: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर की चिकित्सा इकाइयों में एएनएम के खाली पदों को भरने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत विभाग ने राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को 180 एएनएम के पदों पर अधियाचन भेजा था। चयन बोर्ड ने इन पदों पर भर्ती शुरू करने की विज्ञप्ति जारी कर दी है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 नवंबर से शुरू होने जा रहे हैं। जिसकी अंतिम तिथि 10 दिसंबर रखी गई है।
180 पदों पर होगी भर्ती ( Health Department ANM bharti)
अल्मोड़ा जिले में 26, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग व हरिद्वार 14-14, चमोली व नैनीताल 20-20, चंपावत में 3, देहरादून में 6, पौड़ी, पिथौरागढ़ व टिहरी 15-15, ऊधमसिंह नगर 10 व उत्तराकशी जिले में आठ पद शामिल है। 180 पदों मे अनारक्षित वर्ग के 125, अनुसूचित जाति 31, अनुसूचित जनजाति दो, अन्य पिछड़ा वर्ग 10, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 12 पदों पर भर्ती की जाएगी।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
