Connect with us
uttarakhand kaichi dham

Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल: कैंची धाम में बारिश मचाई भारी तबाही , बाल बाल बचे पुजारी देखिए विडियो

उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल: कैंची धाम में बारिश मचाई भारी तबाही , बाल बाल बचे पुजारी देखिए विडियो

1 min read

Uttarakhand: गढ़वाल मंडल के बाद अब कुमाऊं मंडल के कैची धाम(kaichi Dham) में फटा बादल हुई भरी तबाही हाइवे तक हुए जाम

राज्य(Uttarakhand) के पहाड़ी इलाकों में कुदरत का कहर जारी है। उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्र इन दिनों कोरोना और मौसम दोनों के कहर से जूझ रहे हैं। आए दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से बादल फटने, भारी बारिश या फिर अतिवृष्टि से तबाही की खबरें सामने आ रही है। बीते रोज ही देवप्रयाग में बादल फटने के बाद हुए तबाही का मंजर के मंज़र को समूचे उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश ने देखा। ऐसी ही एक दुखद खबर आज विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम(Kaichi Dham) से सामने आ रही है जहां बुधवार शाम को करीब एक घंटे तक लगातार हुई भयंकर बारिश और बादल फटने से भारी तबाही मची है। मंदिर के आसपास भी भारी नुकसान देखने को मिला है। भक्तों के लिए भोजन बनाने का पंडाल जहां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है वहीं साईं मंदिर के आसपास भी भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि अभी तक जनहानि का कोई अप्रिय समाचार सुनने को नहीं मिला है पर अब तक आ रही खबरों के मुताबिक क‌ई लोगों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई है। इस घटना में साईं मंदिर के पुजारी भी बाल-बाल बच गए हैं।

<

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top