Connect with us
Uttarakhand news: heavy landslide in nainital district three house collapsed.

Home / उत्तराखण्ड / विडियो: भारी बारिश से नैनीताल में हुआ भूस्खलन तीन मकान मलबे में हुए जमीजोद

उत्तराखण्ड नैनीताल

विडियो: भारी बारिश से नैनीताल में हुआ भूस्खलन तीन मकान मलबे में हुए जमीजोद

1 min read

राज्य में मौसम का कहर जारी, अब नैनीताल जिले के अमगढ़ी गांव में हुआ भूस्खलन, तीन घर जमींदोज..

राज्य में मौसम का कहर लगातार जारी है। आए दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से भूस्खलन, बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां कोटाबाग ब्लाक के अमगढ़ी ग्राम सभा के खैराड़‌ गांव में रविवार को एकाएक भूस्खलन हो गया। मूसलाधार बारिश के बाद हुए इस भूस्खलन के कारण जहां तीन मकान मलबे में दबकर जमींदोज हो ग‌ए वहीं मलबे से बचने के प्रयास में एक महिला नीमा देवी का पैर टूट गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुट गई है। फिलहाल आपदा प्रभावित ग्रामीणों को गांव के ही इंटर कॉलेज में ठहराया गया है।
यह भी पढ़ें- Video: उत्तराखण्ड के वीरभट्टी में भारी भूस्खलन, बाल-बाल बची केमू में सवार यात्रियों की जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लाक के अमगढ़ी गांव के खैराड़ तोक में बीती शाम एक बार फिर भारी भूस्खलन हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगातार जारी मूसलाधार बारिश के कारण बीती शाम करीब साढ़े पांच बजे खैराड़ तोक के ऊपर की पहाड़ी एकाएक दरक गई जिससे पहाड़ी का सारा मलबा देखते ही देखते गांव की तरफ आने लगा। जिसकी चपेट में आकर गांव के जीवानी राम, चंदन राम व नीमा देवी के मकान मलबे में दब गए। भूस्खलन से ग्रामीणों की फसल भी बर्बाद हो गई है। लगातार होते भूस्खलन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें- पहाड़ में आपदा का कहर जारी, भारी वर्षा से हुए भूस्खलन में दो लोग लापता, बद्रीनाथ हाइवे भी बंद

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top