Connect with us
Uttarakhand news: helicopter service will be start from 8th October between Dehradun HALDWANI pantnagar and pithoragarh

Home / उत्तराखण्ड / GOOD NEWS: कल से देहरादून हल्द्वानी, पंतनगर व पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा होगी शुरू

उत्तराखण्ड देहरादून

GOOD NEWS: कल से देहरादून हल्द्वानी, पंतनगर व पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा होगी शुरू

1 min read

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हल्द्वानी के लिए सीधी हवाई सेवा संचालित जबकि देहरादून से वाया हल्द्वानी, पंतनगर होते हुए पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू होगी

उतराखण्ड में लम्बे समय से अटकलों पर चल रही देहरादून – हल्द्वानी- पंतनगर- पिथौरागढ़ हैली सेवा का शुभारंभ कल आठ अक्टूबर से होने जा रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल दोपहर बाद डेढ़ बजे हेली सेवा का शुभारंभ करेंगे। सबसे खास बात तो यह है कि बीते डेढ़ साल से बंद देहरादून चिन्यालीसौड़ सेवा भी फिर बहाल होने जा रही है। इसी के साथ पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा फिर से बहाल हो जाएगी। बता दें कि इस सेवा का संचालन हैरिटेज एविएशन के द्वारा किया जाएगा तथा उक्त दोनों सेवाएं जौलीग्रांट एयरपोर्ट से ही संचालित होंगी।

बसों में घंटों सफर करने का झनझट अब कम हो जाएगा और समय की काफी बचत होगी। जी हाँ उत्तराखंड में उड़ान योजना के तहत हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए हल्द्वानी, चिन्यालीसौड़ और गौचर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने वाली है। आठ अक्तूबर से सहस्त्रधारा से चिन्यालीसौड़, गौचर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो रही है। इसके अलावा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हल्द्वानी के लिए सीधी हवाई सेवा संचालित होगी। जबकि देहरादून से वाया हल्द्वानी, पंतनगर होते हुए पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू किया जाएगा। वैसे अभी तक तो सिर्फ जौलीग्रांट एयरपोर्ट से गौचर के लिए वाया टिहरी, श्रीनगर होते हुए हवाई सेवा सुचारु थी।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top