Connect with us
Uttarakhand news: Hemant Bisht of Khatyadi almora will be seen in the reality show telent plus, singing rap.

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखण्ड: खत्याड़ी के हेमंत बिष्ट रियलिटी शो में आएंगे नजर, रैप की दुनिया में बिखेरेंगे जलवा

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: खत्याड़ी के हेमंत बिष्ट रियलिटी शो में आएंगे नजर, रैप की दुनिया में बिखेरेंगे जलवा

1 min read

Hemant Bisht Almora: रैप गाते नजर आएंगे हेमंत बिष्ट 9XM चैनल पर प्रसारित होने वाले टैलेंट प्लस रियलिटी शो के लिए हुआ चयन…

राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बात चाहे शैक्षिक जगत की हों या खेल के मैदान की, नृत्य के रंगमंच की हो या फिर छोटे पर्दे के टीवी धारावाहिक से लेकर फिल्मी जगत की, यहां तक की गीत संगीत की दुनिया में भी राज्य के होनहार वाशिंदों की सुरमई ध्वनि ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही युवा हस्ती से रूबरू कराने जा रहे हैं जो जल्द ही रैंप की दुनिया में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने जा रहे हैं। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हेमंत बिष्ट, जो जल्द ही 9XM चैनल पर प्रसारित होने वाले टैलेंट प्लस शो में रैप गाते हुए नजर आएंगे। हेमंत की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Hemant Bisht Almora)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के अजय चयनित हुए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए, राज्य का बड़ा मान

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के खत्याड़ी निवासी हेमंत बिष्ट का चयन 9एक्स‌एम में प्रसारित होने वाले एक रियलिटी शो के लिए हो गया है। बताया गया है कि इस शो में हेमंत रैप गाते हुए नजर आएंगे। सबसे खास बात तो यह है बचपन से ही गीत संगीत का शौक रखने वाले हेमंत, अपने गीतों को खुद ही लिखते हैं और इसे रैप के जरिए लोगों तक पहुंचाते हैं। बता दें कि हेमंत ने पिछले दिनों मध्य प्रदेश में आयोजित किए गए रियलिटी शो ‘टैलेंट प्लस’ के ऑडिशन में हिस्सा लिया था, जहां आयोजको द्वारा उन्हें शो के लिए चयनित कर लिया गया।(Hemant Bisht Almora)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की मीनाक्षी नेगी भारतीय क्रिकेट टीम में फिजियोथैरेपिस्ट के लिए हुई चयनित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top