उत्तराखण्ड नैनीताल
उत्तराखंड: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के हिमांशु भट्ट अमेजॉन में 44 लाख के पैकेज पर चयनित
1 min read
Himanshu bhatt Graphic era: भीमताल के मेहरा गांव निवासी हिमांशु भट्ट का चयन 44.14 के पैकेज पर हुआ विश्व की बहुचर्चित कंपनी में
राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरकारी क्षेत्र हो या गैर सरकारी किसी भी क्षेत्र में राज्य के युवा देश ही नही विदेशो मे भी अपनी सफलता का परचम लहरा रहे है। आज हम राज्य के ऐसे ही एक और युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसका चयन विश्व की बहुचर्चित कंपनी अमेज़न में 44.14 के सालाना पैकेज पर हुआ है। जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के भीमताल जिले में स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के छात्र हिमांशु भट्ट की।उनकी इस सफलता से जहां परिवार में खुशी का माहौल है, वही ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला द्वारा भी हिमांशु की कामयाबी पर 50 हजार की राशि देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। हिमांशु ने इतनी बड़ी कंपनी में चयनित होकर परिसर के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरित किया है।(Himanshu bhatt graphic Era)
यह भी पढ़िए:देहरादून – ग्राफिक एरा की शिवी माइक्रोसॉफ्ट में 50.17 लाख रुपए के पैकेज पर चयनित
बता दें कि हिमांशु भट्ट मूल रूप से राज्य के भीमताल के मेहरा गांव के रहने वाले हैं। हिमांशु की प्रारंभिक तथा इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई भीमताल से ही पूरी हुई । इसके पश्चात हिमांशु ने बी.टेक कंप्यूटर साइंस मे ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में प्रवेश लिया। बताते चलें कि इसी वर्ष 2022 मे हिमांशु ने अपना बीटेक पूर्ण किया है। हिमांशु को अमेज़न कंपनी द्वारा पहले इंटर्न के तौर पर अपने साथ जोड़ा गया था इसके बाद उन्हें अमेज़न ने 44.14 के सालाना पैकेज पर नियुक्त कर लिया गया। हिमांशु अमेज़न में 18 जुलाई से अपनी सेवाएं देंगे।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
