Connect with us
Uttarakhand news hindi: In Haridwar, a woman threw slippers at a couple in love... a big uproar ensued
Image : social media ( Haridwar News Hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: हरिद्वार में महिला ने प्रेमी जोड़े पर बरसाए खूब चप्पल… हुआ बड़ा बवाल

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand news: हरिद्वार में महिला ने प्रेमी जोड़े पर बरसाए खूब चप्पल… हुआ बड़ा बवाल

1 min read

Haridwar News Hindi  : महिला ने प्रेमी जोड़े पर बरसाए खूब चप्पल, जमकर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक के सिर से उतारा आशिकी का भूत, क्षेत्र में मचा हड़कंप...

Haridwar News Hindi:  उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर एक महिला ने अपनी शादीशुदा बेटी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ने पर चप्पलों से बीच सड़क पर प्रेमी जोड़े की धुनाई कर दी इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान महिला की बेटी अपने प्रेमी को बचाने का प्रयास करती रही। प्रेमी जोड़ों की धुनाई को इस तरह से होता देख आसपास के लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई जिसके चलते यह मामला पुलिस प्रशासन के पास पहुंच गया वहीं पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: खटीमा में युवक ने प्रेमिका को धड़ से किया अलग..

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कचहरी की निवासी एक महिला की बेटी की शादी 4 साल पहले हो चुकी है जिसका पति विदेश में नौकरी करता है वहीं युवती अपनी मां के घर पर रह रही है जिससे मिलने के लिए बीते बुधवार की देर रात कलियर निवासी एक युवक आया था जिसने महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की थी । वहीं बीते गुरुवार की सुबह युवक महिला की बेटी को घर से लेकर चला गया था। जानकारी के मुताबिक दोनों बस स्टैंड के पास चेंबर में बैठे हुए थे तभी युवती की मां उस स्थान पर पहुंच गई और उसने बीच सड़क पर प्रेमी जोड़े की चप्पलों से धुनाई कर दी जिसे देखकर आसपास के लोग दंग रह गए और उनकी घटनास्थल पर भीड़ जमा होने लगी। तभी कुछ लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर थाने पहुंची जहां पर उनसे पूछताछ की गई तो कई सारे तथ्य निकलकर सामने आए।

महिला ने अपनी बेटी के प्रेमी को चप्पलों से पीटा

बताया जा रहा है कि युवक के साथ जो युवती थी वह कोई और नहीं बल्कि महिला की बेटी है । महिला का कहना है कि वह इससे पहले भी अपनी शिकायत लेकर महिला कोतवाली गई थी जहां से वह तहरीर लिखवाने के लिए कचहरी आई थी तभी इस दौरान युवक और युवती भी कचहरी आ गए थे जहाँ पर युवक और युवती ने करीब सात माह पहले कोर्ट मैरिज करने की जानकारी दी वही शादीशुदा युवती और युवक एक साथ रहने की जिद पर अड़े हैं। जिस पर सीओ रुड़की नरेंद्र पंत का कहना है कि यह पारिवारिक मामला है जिसके चलते दोनों पक्षों को कोतवाली भिजवाया गया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top