Connect with us
Uttarakhand school closed in tehri garhwal

Home / उत्तराखण्ड / टिहरी गढ़वाल के दो तहसीलों में 13 दिसंबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित….

उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल

टिहरी गढ़वाल के दो तहसीलों में 13 दिसंबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित….

1 min read

Tehri Garhwal school closed: बंद रहेंगे सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय, जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला…

Tehri Garhwal school closed
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां कल दिनांक 13 दिसंबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है ‌। जी हां…. भिलंगना ब्लॉक के बूढ़ाकेदार में श्री गुरू कैलापीर बग्वाल बलराज मेले को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके मुताबिक जिले की दो तहसीलों घनसाली और बालगंगा में 13 दिसंबर को सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी स्कूल बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand PRD News: उत्तराखंड सरकार की पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात

आपको बता दें कि आस्था के प्रतीक आराध्या देव गुरु कैलापीर देवता का बलराज मेला इस वर्ष 13-14-15 दिसंबर को मनाया जा रहा है। बताते चलें कि इस मेले के अवसर पर थाती-कठुड़ पट्टी के सैकड़ों लोग गुरू कैलापीर देवता के निशान के साथ पुंडारा के खेतों में सात चक्कर दौड़ लगाकर क्षेत्र और परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगते है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल: गुलदार के आतंक के चलते 12 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top