Connect with us
Uttarakhand homeguard food allowance increase get maternity leave CM Dhami on foundation day latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand homeguard news CM Dhami)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand homeguard news: उत्तराखण्ड में होमगार्ड का भत्ता बढ़ा मिलेगा मातृत्व अवकाश

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand homeguard news: उत्तराखण्ड में होमगार्ड का भत्ता बढ़ा मिलेगा मातृत्व अवकाश

1 min read

Uttarakhand homeguard news CM Dhami: होमगार्ड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, भोजन भत्ता बढ़ा, महिला होमगार्ड को मिलेगा मातृत्व अवकाश…

Uttarakhand homeguard food allowance increase get maternity leave CM Dhami on foundation day latest news today: उत्तराखंड के होमगार्ड के जवानों के लिए राज्य सरकार की ओर से एक राहत की खबर सामने आ रही है कि ,उन्हें एक बार फिर से वर्दी भत्ता दिया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि उन्हे अंतर जनपदीय ड्यूटी में दिए जाने वाले भोजन भत्ते मे भी इजाफा किया गया है। इसके अलावा सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण भत्ते को भी बढ़ाया जाने की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई है।

यह भी पढ़े :उत्तराखण्ड सरकार की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 5000 रूपए बढ़ाया वेतन

आपको जानकारी देते चले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते सोमवार को 63 वें होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर होमगार्ड के जवानों के भक्तों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जिसके चलते उन्हें अंतर जनपदीय ड्यूटी में मिलने वाले भोजन भत्ते को ₹100 से बढाकर 150 रुपए किए जाने की बात कही है जबकि सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण भत्तों को भी ₹50 से बढाकर 140 रुपए किए जाने की बात कही गई है। वहीं उन्हे 9000 फीट से ऊपर की तैनाती पर पुलिस sdrf की तरह 200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी ,जिसका लाभ 5600 होमगार्ड के जवानों को मिलेगा जिनमे 550 महिला कर्मचारी शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होमगार्ड के जवान कल्याण और संगठन के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रहे हैं इसलिए सरकार ने पहली बार होमगार्ड जवानों को 12 आकस्मिक अवकाश देने की व्यवस्था भी की है।

महिला होमगार्ड को मिलेगा मातृत्व अवकाश ( Uttarakhand home gaurd news today)

इसके अलावा महिला होमगार्ड के लिए प्रसूति अवकाश देने का निर्णय भी लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड पुलिस और sdrf के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं जिनका योगदान बेहद सराहनीय है ऐसे में उन्हें हाई एल्टीट्यूड भत्ता देने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन की स्मारिका 2025 और विभागीय कैलेंडर 2026 का भी विमोचन किया है।

दिवंगतों के आश्रितों को बांटे चेक ( Uttarakhand breaking news)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्यूटी पर दिवंगत होमगार्ड के जवान देवेंद्र सिंह की आश्रित पत्नी पूजा सिंह और धीरज कुमार की आश्रित पत्नी मंजू देवी को दो लाख रुपए के चेक दिए। इसके अलावा सेवा से अलग हो चुके होमगार्ड मुकेश कुमार कंपनी कमांडर चतर सिंह और रोशन लाल को एक एक लाख रुपये की चेक राशि वितरित की गई।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top