Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: पहाड़ में भारी बारिश से गिरा मकान, मलबे में दब कर गर्भवती महिला की गई जिंदगी
उत्तराखण्ड चमोली
उत्तराखण्ड: पहाड़ में भारी बारिश से गिरा मकान, मलबे में दब कर गर्भवती महिला की गई जिंदगी
By
1 min read
chamoli news today:भारी बारिश के चलते टूटा मकान, मलबे में दबी महिला की दर्दनाक मौत…
Chamoli News today गौरतलब हो कि इन दिनों उत्तराखंड में भारी बारिश का तांडव जारी है जिसके चलते बीते बुधवार को मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था। इसके साथ ही लोगों को सतर्कता बरतने की सख्त हिदायत दी गई थी। इसी बीच चमोली जिले के गैरसैंण में हुई भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ। जिसकी चपेट में आने से एक मकान धराशाही हो गया वहीं मलबे मे दबने से एक गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा कर्णप्रयाग में भी आंधी तूफान और बारिश से भारी नुकसान हुआ जिसके चलते सड़क पर मलवा और पेड़ आने से कई सड़कों पर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा। जबकि मसूरी के पास गलोगी मे भूस्खलन होने से सड़के अवरुद्ध हो गई। इसके साथ ही रतूड़ा बेनीताल मोटर मार्ग पर ग्रामीणों द्वारा खड़े किए गए दुपहिया वाहन भी सड़क पर पलट गए।
यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड में भारी बारिश का दौर शुरू, 8 जिलों में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, होगी आनलाइन पढ़ाई
gairsain chamoli News today: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के गैरसैंण तहसील क्षेत्र के रोहिड़ा ग्राम पंचायत के झोडू सिमार तौक मे भारी बारिश का कहर देखने को मिला जिसके चलते एक मकान धराशाही हो गया और 26 वर्षीय एक महिला की मलबे मे दबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान दीपा देवी पत्नी राकेश भारती के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह गर्भवती थी और इस समय उसका सातवां महीना चल रहा था। बीती रात वह अपने परिजनों को खाना देने के बाद जैसे ही दूसरे कमरे में यह देखने गईं कि बारिश का पानी कमरे में तो नहीं आ गया। तभी उस कमरे पर भूस्खलन हुआ और दीपा देवी मलबे में दब गईं। भूस्खलन की आवाज सुन अन्य परिजनों ने भी किसी तरह मकान से तुरंत बाहर भागकर अपनी जान बचाई। मृतका अपने पीछे एक तीन साल के मासूम बच्चे को भी रोते बिलखते छोड़ गई है। उसका पति राकेश भारती रामनगर में प्राइवेट नौकरी करता है।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर में एक जमीन के पांच दावेदार जमीन फर्जीवाड़े का खुलासा
1 min read Uttarakhand Land Fraud Case in Haldwani Rudrapur and Kashipur: उत्तराखंड में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30…
Read More
Uttarakhand news: टिहरी में गुलदार ने छत पर पढ़ रही मासूम और सो रही महिला पर किया हमला
1 min read Tehri Garhwal Leopard Attack: टिहरी में गुलदार का बढ़ता आतंक, छत पर पढ़ रही मासूम और सो…
Read More
Uttarakhand news: हल्द्वानी KVM स्कूल में भड़की भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली बिल्डिंग
1 min read KVM School Fire Haldwani: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग, दो बसें और जनरेटर जलकर खाक,…
Read More
Uttarakhand: नगरासू गुरुद्वारा विवाद खत्म: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग, पंजाब के लिए हुए रवाना
1 min read Rudraprayag Nagarasu Gurudwara Nihang News: नगरासू गुरुद्वारा विवाद का अंत: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग,…
Read More
Dehradun accident news today: देहरादून सिटी बस ने 6 लोगों को रौंदा हालत नाज़ुक
1 min read Dehradun road Accident dehradun city bus accident today dehradun accident news today dehradun breaking news today देहरादून…
Read More
Pithoragarh news today पिथौरागढ़ पति और 3 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार महिला हरियाणा में मिली
1 min read Pithoragarh news today kanalichina Pithoragarh news live uttarakhand breaking news today uttarakhand love affair uttarakhand married women…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
