Connect with us
Uttarakhand news: Huge reshuffle in bureaucracy, transfer of 50 IAS-PCS, change DM of many districts.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: नौकरशाही में भारी फेरबदल, 50 IAS-PCS के तबादले, क‌ई जिलों के DM बदलें

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड: नौकरशाही में भारी फेरबदल, 50 IAS-PCS के तबादले, क‌ई जिलों के DM बदलें

1 min read

UTTARAKHAND IAS PCS TRANSFER: 24 आईएएस एवं 22 पीसीएस अधिकारी का हुआ तबादला, दो जिलों के जिलाधिकारी भी बदलें…

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां शासन ने नौकरशाही में भारी फेरबदल करते हुए 50 आईएएस पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 24 आईएएस एवं 22 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। क‌ई विभागों के सचिव, अपर सचिव बदले गए हैं तो क‌ई विभागों को न‌ए निदेशक मिले हैं। इतना ही नहीं टिहरी गढ़वाल एवं बागेश्वर जिले के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है।
UTTARAKHAND IAS PCS TRANSFER
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: खोली गांव के दीपक बने वायुसेना में अफसर, सैन्य परिवार से रखते हैं ताल्लुक

बता दें कि अभी तक जहां बागेश्वर जिले की कमान आईएएस अधिकारी विनीत कुमार के हाथों में थी वहीं अब आईएएस रीना जोशी को बागेश्वर जिले के न‌ए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि अब तक बागेश्वर के डीएम का कार्यभार संभाल रहे आईएएस विनीत कुमार को लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग का नया अपर सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह अब तक टिहरी गढ़वाल जिले के जिलाधिकारी की संभाल रही आईएएस अधिकारी ईवा श्रीवास्तव को पेयजल विभाग का अपर सचिव, जल जीवन मिशन का मिशन निदेशक एवं स्वजल एवं पंचायती राज का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर आईएएस अधिकारी सौरभ गहरवार को टिहरी गढ़वाल जिले की कमान सौंपी गई है। आईएएस सौरभ अभी तक हरिद्वार जिले के मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
UTTARAKHAND IAS PCS TRANSFER

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड :कोटद्वार दिल्ली के बीच दो ट्रेनों के पुनः संचालन के लिए केंद्रीय रेलमंत्री को लिखा पत्र

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top