Connect with us
Ias shweta Nagarkoti of lamgara almora uttarakhand

Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा की श्वेता नगरकोटी अरुणाचल प्रदेश में बनी डिप्टी कमिश्नर बढ़ा उत्तराखंड का मान

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा की श्वेता नगरकोटी अरुणाचल प्रदेश में बनी डिप्टी कमिश्नर बढ़ा उत्तराखंड का मान

1 min read

Shweta Nagarkoti Success story: केरल से अरूणाचल प्रदेश पहुंची श्वेता, ईटानगर में संभाल रही हैं एडिशनल डिप्टी कमिश्नर की जिम्मेदारी….

Shweta Nagarkoti Success story
उत्तराखंड की बेटियां आज पूरे देश में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। यहां की बेटियां अपने क्षेत्र ही नहीं बल्कि राज्य का नाम भी दूसरे राज्यों में रोशन कर रही हैं।आज हम आपको उत्तराखंड की एक ऐसी बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने अपने राज्य का नाम गौरवान्वित किया है जी हां हम बात कर रहे हैं अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक के गौलीमहर की श्वेता नगरकोटी की। जो कि वर्ष 2020 IAS की परीक्षा उत्तीर्ण करके केरल की एसडीएम बनी। इसके बाद वर्तमान मे श्वेता अरूणाचल प्रदेश के ईटानगर में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात है। दरअसल श्वेता ने अपना केरल कैडर के बदलने के लिए आवेदन किया था जिसे भारत सरकार ने स्वीकार करते हुए दिसंबर 2022 में उन्हें AGMUT (Arunachal Pradesh-Goa-Mizoram and Union Territory) कैडर आवंटित किया था।
(Shweta Nagarkoti Success story)
यह भी पढ़ें- Shweta Nagarkoti IAS Biography: उत्तराखंड के अल्मोड़ा की श्वेता केरल में बनी SDM ..

 Shweta Nagarkoti IAS : श्वेता नगरकोटी मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक के गौलीमहर की रहने वाली है। वर्तमान मे उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है। श्वेता नगरकोटी की शुरू से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई गाजियाबाद से ही हुई है ।12वीं के पश्चात श्वेता नगरकोटी ने अपना ग्रेजुएशन बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के साथ पूरा किया। इसके पश्चात श्वेता ने आगे चलकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। जब श्वेता नगर कोटी ने पहली बार यूपीएससी परीक्षा दी तो वह सफल न हो पाई। लेकिन सन 2020 में उन्होंने दूसरे प्रयास मे केरल से यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने मेहनत के दम पर 410 वीं रैंक हासिल कर यूपीएससी परीक्षा में सफलता का परचम लहराया और अपना आईएएस बनने का सपना पूरा किया। उसके बाद साल 2021 में केरल के तिरुवनंतपुरम जिले की उप जिला अधिकारी बनी। बताते चले कि आगामी जनवरी माह में श्वेता की शादी आईपीएस अंगद मेहता से होने वाली हैं।
(Shweta Nagarkoti Success story)

यह भी पढ़ें– गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड , लमगड़ा की श्वेता नगरकोटी बनी केरल में SDM..

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top