Connect with us
Uttarakhand news: itbp constable Saheed Dinesh Bohra of Pithoragarh martyr before Ghee Tyar in pahalgam bus accident.

Home / Uttarakhand Martyr / शहीद दिनेश बोहरा: घी त्यार से पहले आई दुखद खबर, 3 साल की बेटी के सर से उठा पिता का साया

Uttarakhand Martyr उत्तराखण्ड

शहीद दिनेश बोहरा: घी त्यार से पहले आई दुखद खबर, 3 साल की बेटी के सर से उठा पिता का साया

1 min read

ITBP Saheed Dinesh Bohra: शहादत की खबर से परिवार में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम, स्थगित हुआ घी त्यार महोत्सव...

कल से पहाड़ी महीना भाद्रपद शुरू हो रहा है। कुमाऊनी अंचल में भाद्रपद माह की संक्रांति को घी संक्रांति या घी त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। इस समय जहां पहाड़ में घी त्यार की धूम मची हुई है वहीं घी त्यार (त्योहार) के ठीक एक दिन पहले जम्मू कश्मीर से आई पिथौरागढ़ जिले के दिनेश बोहरा की शहादत की खबर से जहां उसके परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है वहीं समूचे गांव में भी शोक की लहर है। बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आइटीबीपी की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से दिनेश शहीद हो गए हैं‌। मूल रूप से चंडाक क्षेत्र के भुरमुनी गांव निवासी दिनेश आईटीबीपी की चौथी बटालियन में 14 साल से तैनात थे। 7 वर्ष पहले ही उनका विवाह हुआ था। उनकी शहादत से जहां 3 वर्षीय मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है वहीं उनके पिता पूरन सिंह बोहरा, मां गीता बोहरा, पत्नी बबीता बोहरा का रो-रोकर बुरा हाल है।
(ITBP Saheed Dinesh Bohra)
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर हादसे में उत्तराखंड का लाल हुआ शहीद पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के चंडाक क्षेत्र के भुरमुनी गांव निवासी दिनेश सिंह बोहरा 14 वर्ष पहले आईटीबीपी की चौथी बटालियन में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती अमरनाथ यात्रा में थी। बताया गया है कि शहीद दिनेश दो महीने पहले ही छुट्टियों पर घर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी तीन साल की बेटी को पिथौरागढ़ शहर के एक स्कूल में प्रवेश दिलाया था। वर्तमान में उनकी पत्नी बबीता बच्ची के साथ नगर में किराये पर कमरा लेकर रहती हैं। दिनेश की शहादत की खबर से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं समूचे गांव में भी मातम पसर गया है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता ललित धानिक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष घी त्यार पर गांव में महोत्सव का आयोजन किया जाता है परन्तु दिनेश की शहादत की खबर मिलते ही भुरमुनी गांव में बुधवार होने वाला घी त्यार (त्योहार) महोत्सव स्थगित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त इस बार गांव में हिलजात्रा का आयोजन भी नहीं किया जाएगा।
(ITBP Saheed Dinesh Bohra)

यह भी पढ़ें- आज नहीं पहुंचा कुमाऊँ रेजीमेंट शहीद चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर बेटी ने कही भावुक बात

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top