उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर
उत्तराखण्ड: तेज रफ्तार टैंकर ने ड्यूटी जा रहे व्यक्ति को बुरी तरह कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम
1 min read
Rudrapur Scooty accident today :रुद्रपुर में तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार व्यक्ति को कुचला , दर्दनाक मौत , टैंकर चालक मौके पर फरार….
Rudrapur Scooty accident today उत्तराखंड में अधिकतम घटित होने वाले हादसों की वजह कहीं ना कहीं वाहनों की तेज गति है जिसके चलते वाहन चालकों के नियंत्रण से बाहर हो जाता है और एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम देता है। ऐसी ही कुछ खबर उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से सामने आ रही है जहां पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार व्यक्ति को बुरी तरह कुचल दिया जिसके चलते व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: दो कारों में जोरदार भिड़ंत, हाई कोर्ट अधिवक्ता के बेटे की चली गई जिंदगी…
बता दें उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के इंद्रा कॉलोनी न ० 3 निवासी 55 वर्षीय जगदीश गावड़ी उर्फ जग्गी सुबह घर से ड्यूटी के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। जैसे ही उन्होंने सिडकुल पंतनगर चौक की ओर स्कूटी घुमाई तो तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार केमिकल टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी जिसके चलते वे स्कूटी से छिटककर टैंकर के टायर के नीचे आ गए जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस भयावह हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। इसके बाद उन्होंने आनन फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही टैंकर को भी कब्जे में लिया गया है लेकिन टैंकर चालक मौके पर फरार हो गया था जिसके चलते चालक की खोजबीन शुरू कर दी गई है। मौत की खबर के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
