Connect with us
UGC NET RESULT 2023

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड : धारानौला की जागृति पंत ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा परिजनों में खुशी की लहर

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : धारानौला की जागृति पंत ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा परिजनों में खुशी की लहर

1 min read

UGC NET Result 2023: अल्मोड़ा की जागृति पंत उत्तरण की यूजीसी नेट परीक्षा बड़ा क्षेत्र का मान

राज्य की बेटियां शिक्षा से लेकर सरकारी गैर सरकारी नौकरी और खेलकूद तक हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। आज हम आपको राज्य की एक और होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के अल्मोड़ा जिले के धारानौला निवासी जागृति पंत की। जिसने यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बता दें कि जागृति ने समाजशास्त्र विषय में इस परीक्षा को पास किया है।(UGC NET Result 2023)
यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड: सल्ट की स्वाति बनी चार्टेड एकाउंटेंट, देश में हासिल की 12वीं रैंक

बताते चलें कि जागृति ने अपनी मेहनत एवं लगन के बल पर पहले प्रयास में इस परीक्षा में सफलता हासिल कर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अर्हता प्राप्त की है। जागृति ने 300 में से 196 अंक प्राप्त किए हैं। वर्तमान में जागृति बीएचयू यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में एमए कर रही हैं।जागृति के पिता कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल में सहायक अभियंता के पद पर तैनात है तथा माता सुधा पंत गृहणी है। उनकी इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है वही बधाई देने वालो का तांता लगा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top