Connect with us
Jubin Nautiyal IIFA 2022
फोटो सोशल मीडिया Jubin Nautiyal IIFA 2022

Home / उत्तराखण्ड / गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड: IIFA 2022 में छाए जुबिन नौटियाल, मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड

उत्तराखण्ड देहरादून

गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड: IIFA 2022 में छाए जुबिन नौटियाल, मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड

1 min read

Jubin Nautiyal IIFA 2022: आईफा अवार्ड 2022 में जुबिन नौटियाल को मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवार्ड

उत्तराखण्ड के वाशिंदे आज देश विदेश में अपनी काबिलियत का परचम लहरा रहे हैं। बात संगीत के क्षेत्र की करें तो, बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल को कैसे भुलाया जा सकता है। अपने सुमधुर स्वरों से बॉलीवुड में उत्तराखण्ड की आवाज बन चुके जुबिन ने एक बार फिर समूचे देश प्रदेश को गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। जी हां.. आईफा अवॉर्ड्स शो (अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार) 2022 में जुबिन ने बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड हासिल कर लिया है। जुबिन को ये अवॉर्ड शेरशाह फिल्म का गाना रातां लम्बिया के लिए दिया गया है। बता दें कि तीन दिवसीय आईफा अवॉर्ड्स आयोजन इस बार अबु धाबी में किया गया है। जिसमें जुबिन की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचा उत्तराखण्ड भी जश्न में डूबा हुआ है।(Jubin Nautiyal IIFA 2022)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड के हिमांशु पांडे ने CDS परीक्षा में देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान बढ़ाया प्रदेश का मान
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र के रहने वाले जुबिन नौटियाल को कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा पर बनी फिल्म शेरशाह के गाने रातां लम्बिया के लिए आईफा अवॉर्ड्स 2022 में बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बता दें कि जुबीन अपनी बेहतरीन संगीत शैली के बलबूते इससे पहले भी क‌ई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अपने नाम कर चुके हैं। जिनमें 8 वें मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स 2016 में अपकमिंग मेल वोकलिस्ट ऑफ द ईयर, राइजिंग म्यूजिकल स्टार अवॉर्ड 2015 आदि भी शामिल हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top