Connect with us
Kainchi Dham dress code

Home / उत्तराखण्ड / Kainchi Dham dress code: कैंची धाम मंदिर में ड्रेस कोड लागू फोन पर भी लगा प्रतिबंध…

उत्तराखण्ड नैनीताल

Kainchi Dham dress code: कैंची धाम मंदिर में ड्रेस कोड लागू फोन पर भी लगा प्रतिबंध…

1 min read

Kainchi Dham dress code: कैंची धाम मंदिर में मोबाइल फोन पर लगा प्रतिबंध साथ ही ड्रेस कोड भी हुआ लागू

केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में ड्रेस कोड लागू होने के बाद अब उत्तराखंड के नैनीताल जिले के अंतर्गत सुप्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में भी ड्रेस कोड लागू हो चुका है, जिसको लेकर मंदिर के अंदर साइन बोर्ड लगा दिए गए है। साइन बोर्ड में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि मंदिर परिसर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु मंदिर परिसर की पवित्रता और मर्यादा का ध्यान रखें, अमर्यादित अशोभित वस्त्र पहनकर प्रवेश ना करें।(Kainchi Dham dress code)
यह भी पढ़िए: Good News: कैंची धाम के लिए रोडवेज-केमू चलाएंगे अतिरिक्त बसें भक्तों को होगी सहूलियत

मंदिर परिसर में युवक-युवतियों दोनों के शॉर्ट्स ड्रेस में आने पर पाबंदी रहेगी। इसके साथ ही मंदिर परिसर में फोटोग्राफी करना भी वर्जित कर दिया गया है। मंदिर समिति के प्रदीप साह ने बताया की मंदिर के अंदर मोबाइल में बात करना वीडियो बनाना वर्जित है मंदिर परिसर में आने पर मोबाइल साइलेंट कर सकते हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top