Connect with us
Uttarakhand news: Kainchi Dham heli service for baba neem karoli temple order by kumaun commissioner Deepak Rawat

Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल – कमिश्नर दीपक रावत का बड़ा फैसला कैंची धाम मेले के दौरान हेली सेवा भी रहेगी मौजूद

उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल – कमिश्नर दीपक रावत का बड़ा फैसला कैंची धाम मेले के दौरान हेली सेवा भी रहेगी मौजूद

1 min read

Kainchi Dham heli service: कैंचीधाम  मेले के दौरान गंभीर रूप से बीमार मरीज के लिए की गई है हेलीसेवा की व्यवस्था

Kainchi Dham heli service जैसा कि विदित हो हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 जून को कैंची धाम मेले का आयोजन किया जा रहा है।जिसकी व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में नैनीताल क्लब सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बता दें कि आयुक्त दीपक रावत द्वारा बैठक में कैंची धाम महोत्सव के लिए पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधा, बिजली- पानी, यातायात,शटल सेवा आदि की विस्तृत जानकारी ली गई। आयुक्त दीपक रावत के अनुसार यदि मेले के दौरान अचानक किसी की तबियत ज्यादा बिगड़ जाती है तथा प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को हायर सेंटर रेफर किया जाता है तो ऐसे मरीज के लिए हेली सेवा की व्यवस्था भी की गई है जिसके माध्यम से उन्हें हायर सेंटर भेजा जाएगा। कैंची धाम से भवाली के मध्य में मार्ग- किनारे विभिन्न संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा निःशुल्क खाद्य एवम् पेय पदार्थों के वितरण पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित लगाया गया है। यदि कोई निशुल्क,खाद्य-पेय पदार्थों के वितरण करना चाहते हैं तो वे पार्किंग स्थल में खाद्य-पेय पदार्थों वितरण कर सकते हैं। बताते चलें कि भवाली एवं गरमपानी में पार्किंग के लिए 14 स्थलों को चिह्नित किया गया है जिसमें पंद्रह सौ से अधिक छोटे बड़े वाहन पार्क किये जा सकते हैं। वहीं भवाली, भीमताल, हल्द्वानी से आने वाले वाहन नैनीबैंड बाई पास ,भवाली मैदान तथा रानीखेत रोड में पार्क किये जाएंगे तथा नैनीताल, ज्योलीकोट आदि जगहों से आने वाले वाहन मस्जिद तिराहा, सेनिटोरियम बाई पास में पार्क किये जाएंगे और यात्रियों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।

यह भी पढ़िए:नैनीताल: कैंची धाम में वीडियोग्राफी और रील बनाने पर लगा प्रतिबंध जानिए क्या हैं नियम???

इसके साथ ही गरमपानी, रानीखेत, अल्मोड़ा से कैंची धाम आने वाले वाहनों को गरम पानी में पार्क किया जाएगा तथा पनीराम के ढाबे तक शटल के माध्यम से भेजा जाएगा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षण पी एन मीणा के अनुसार पार्किंग स्थलों को दस जोन में बांटा गया है तथा मंदिर परिसर में 100 मीटर में बैरेकेट लगाए गए हैं,जिससे श्रद्धालुओं को आवाजाही में परेशानी नहीं होगी। हल्द्वानी से अल्मोड़ा, रानीखेत या मैदानी इलाकों में आने जाने वाले वाहनों को वाया रामगढ-क्वारब से भेजा जाएगा तथा पिथौरागढ़ से आने -जाने वाले वाहनों को वाया खुटानी, पदमपुरी मार्ग से भेजा जाएगा। भवाली और गरमपानी से शटल सेवा के लिए करीब 100 से अधिक बसें, 500 छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है। आयुक्त दीपक रावत ने पार्किंग स्थल में भक्तों के खान पान के लिए फूड वैन आदि की व्यवस्था तथा सभी पार्किंग स्थलों में विद्युत की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top