Connect with us
Uttarakhand news: Kamla of almora is missing from Himachal Pradesh. News from DevBhoomidarshan17.com Almora missing kamla

Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा की कमला हुई लापता कहीं दिखे तो जरूर संपर्क करें परेशान परिजनों की मदद करें

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा की कमला हुई लापता कहीं दिखे तो जरूर संपर्क करें परेशान परिजनों की मदद करें

1 min read

Almora missing kamla: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नौकरी करती थी कमला, वहीं से हुई लापता, 15 दिन बाद भी कोई खबर नहीं, परिजन हुए परेशान…

राज्य से महिलाओं के गुमशुदा होने का सिलसिला जारी है। आए दिन उत्तराखंड के किसी ना किसी हिस्से से महिलाओं तथा किशोरियो के गायब होने की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। अभी राज्य के अल्मोड़ा जिले की एक युवती के गुमशुदा होने की खबर सामने आ रही हैं। गुमशुदा युवती की पहचान कमला पुत्री गोपाल राम के रूप में हुई है वह अल्मोड़ा के दन्या क्षेत्र की रहने वाली है बताया गया है कि कमला वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नौकरी कर रही थी।
(Almora missing kamla)


यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: परीक्षा देने गई युवती हुई लापता परिजन परेशान अभी तक कोई खबर नहीं

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कमला बीते 15 जून से गुमशुदा बताई जा रही है। काफी खोजबीन के बाद भी कमला का कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिजन काफी परेशान हैं। परिजनों ने पुलिस के साथ ही सोशल मीडिया पर भी आम जनमानस से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों के साथ ही देवभूमि दर्शन भी आप सभी से निवेदन करता है कि जिस किसी को भी उक्त गुमशुदा युवती के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है तो कृपा करके नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें तथा गुमशुदा युवती को उसके परिजनों से मिलाने में मदद करें। गुमशुदा युवती का हुलिया कुछ इस प्रकार बताया गया है –
नाम- कमला
गांव- सिंधियामल्ला (पितोली)
थाना-दन्या जिला अल्मोड़ा
वर्तमान निवासी अखाड़ा बाजार कुल्लू हिमाचल प्रदेश
उम्र -22 वर्ष
कद -5 फुट 3 इंच
रंग- सांवला
पोस्ट को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर कर परेशान परिजनों की मदद करे ,गुमशुदा युवती का पता चलने पर इन नंबरों पर संपर्क करे ⇓
9870624320,7505510035,6395000510

शेयर करें⇓

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top