Connect with us
Kathgodam Dehradun vande bharat express

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: काठगोदाम से देहरादून के बीच चल सकती है वंदेभारत ट्रेन, रेलवे को लिखा पत्र..

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड: काठगोदाम से देहरादून के बीच चल सकती है वंदेभारत ट्रेन, रेलवे को लिखा पत्र..

1 min read

Kathgodam Dehradun vande bharat Express: काठगोदाम और देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलने के आसार दूरियां सिमटकर होंगी कम

Kathgodam Dehradun vande bharat Express: कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के लोगों के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां कुमाऊं मंडल के काठगोदाम से देहरादून तक वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के आसार हैं। बता दें कि इसके ट्रेन के संचालन से कुमाऊं से देहरादून के लिए तीसरी ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा। बताते चलें कि देहरादून से दिल्ली के लिए वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। बताते चलें कि अभी तक कुमाऊं मंडल से कोई भी वंदेभारत ट्रेन का संचालन नहीं हुआ है।रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री वंदेभारत ट्रेन के संचालन को लेकर कई बार रेलवे को पत्र भी लिख चुके हैं।
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को देना होगा अतिरिक्त ग्रीन सेस टैक्स…

पहले इस ट्रेन के दिल्ली के लिए शुरू होने के आसार थे। लेकिन अब रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस ट्रेन की काठगोदाम से देहरादून के लिए संचालित होने के आसार है।इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों एवं सैलानियाें दोनों के पास कुमाऊं और गढ़वाल दोनों जगहों पर जाने के लिए एक और ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा। अभी वर्तमान में काठगोदाम से देहरादून के लिए सुबह जनशताब्दी और रात को काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस का संचालन होता है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top