Connect with us
Uttarakhand train cancelled

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड से चलने वाली दो बड़ी ट्रेन हुई निरस्त, कोहरे ने बढ़ाई समस्या…

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड से चलने वाली दो बड़ी ट्रेन हुई निरस्त, कोहरे ने बढ़ाई समस्या…

1 min read

Uttarakhand train Cancelled: काठगोदाम और रामनगर से चलने वाली दो बड़ी ट्रेन हुई निरस्त

Uttarakhand Train Cancelled : उत्तराखंड में मौसम बदलने का नाम नहीं ले रहा है। दिन भर घना कोहरा छाए रहने से कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। वही मौसम विभाग ने मंगलवार से मौसम बदलने की संभावना जताई है। उनके अनुसार बारिश व बर्फबारी होने से ठंड और भी बढ़ेगी। इसके अलावा रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश होने की संभावना है। जबकि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के बाद शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ेगा।

Kathgodam Delhi train status: वही घने कोहरे के कारण काठगोदाम रेलवे स्टेशन से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक संचालित होने वाली उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15036) और रामनगर रेलवे स्टेशन से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक संचालित होने वाली रामनगर-दिल्ली लिंक एक्सप्रेस (25036) आज के लिए निरस्त कर दी गई है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि रेलवे प्रशासन की ओर से कोहरे से ट्रेन चालकों को होने वाली कठिनाई को देखते हुए ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top