उत्तराखण्ड हल्द्वानी
Kathgodam Mumbai train schedule: काठगोदाम से मुंबई के लिए 25 अप्रैल से शुरू होगी ट्रेन
1 min read
Kathgodam Mumbai train schedule: उत्तराखंड के काठगोदाम से शुरू हुई काठगोदाम -मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन
Kathgodam Mumbai train schedule कुमाऊं मंडल से मुंबई जाने वाली यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है जी हां कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले के अंतर्गत काठगोदाम रेलवे स्टेशन से 25 अप्रैल से 28 जून तक काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन होने जा रहा है। बता दे कि यह सुपरफास्ट ट्रेन हफ्ते में एक दिन काठगोदाम से मुंबई के लिए गुरुवार को संचालित होगी। इस सुपरफास्ट ट्रेन के चलने से कुमाऊं मंडल से मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों तथा मुंबई से गर्मियों की छुट्टियों में पर्वतीय क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर आने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। बताते चलें कि गाड़ी संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी।जो दोपहर 2:40 बजे गुजरात के सूरत स्टेशन पर पहुंचेगी इसके बाद बड़ोदरा स्टेशन, कोटा स्टेशन, भरतपुर स्टेशन होते हुए गुरुवार को सुबह 6:55 बजे मथुरा स्टेशन तथा दोपहर करीब 2:30 बजे काठागोदाम स्टेशन पहुंचेगी।
यह भी पढ़िए:खुशखबरी: देहरादून से 23 अप्रैल से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन जल्द कर लिजिए रिजर्वेशन…
इसके बाद वापसी में गाड़ी संख्या 09076 काठगोदाम मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम स्टेशन से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा लालकुआं, किच्छा, इज्जतनगर स्टेशन होते हुए रात 8:41 बजे बरेली जंक्शन फिर बदायूं, कासगंज, हाथरस होते हुए मध्य रात 1:10 बजे मथुरा स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद भरतपुर स्टेशन, गंगापुर स्टेशन होते हुए अगले दिन शुक्रवार को सुबह 6:40 बजे कोटा स्टेशन तथा नागड़ा, गोधरा, बड़ोदरा होते हुए 4:50 बजे सूरत स्टेशन होते हुए वापी स्टेशन, बोरीवली स्टेशन से शुक्रवार रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ का कहना है कि समर स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से मुबंई के लिए 25 अप्रैल से 27 जून तक संचालित होगी। यह ट्रेन मुंबई से काठगोदाम तथा काठगोदाम से मुंबई तक के लिए 10-10 फेरों में चलाई जाएगी। इस ट्रेन के संचालन से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
