Connect with us
Uttarakhand news:Kathgodam to Mumbai Central Train|Haldwani To Mumbai Central Train|time|schedule

Home / उत्तराखण्ड / Kathgodam to Mumbai Central Train: काठगोदाम मुंबई सेंट्रल ट्रेन को दिसंबर तक किया विस्तारित

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

Kathgodam to Mumbai Central Train: काठगोदाम मुंबई सेंट्रल ट्रेन को दिसंबर तक किया विस्तारित

1 min read

Kathgodam to Mumbai Central Train:रेलवे ने हल्द्वानी शहर के काठगोदाम से मुंबई तक जाने वाली विशेष ट्रेन का 26 दिसंबर तक किया विस्तार……..

Kathgodam to Mumbai Central Train गौरतलब हो कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर स्थित रेलवे स्टेशन काठगोदाम से मुंबई तक विशेष ट्रेन का संचालन 30 जून तक किए जाने का फैसला लिया गया था लेकिन यह ट्रेन यात्रियों की पसन्द बनती जा रही है जिसके चलते काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल ट्रेन को दिसंबर तक विस्तारित किया गया है इस निर्णय से उन सभी यात्रियों को लाभ होगा जो इस मार्ग पर यात्रा करते हैं। खासकर छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है जिसको ध्यान मे रखते हुए रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है इससे पहले यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए संचालित की जा रही थी।

यह भी पढ़िए:Good news: मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर विकसित होगा रूड़की रेलवे स्टेशन, मिलेंगी क‌ई सुविधाएं

Haldwani to Mumbai Central train: बता दें रेलवे ने नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर मे स्थित रेलवे स्टेशन काठगोदाम से मुंबई तक विशेष ट्रेन का संचालन 26 दिसंबर तक विस्तारित कर दिया है। दरअसल पहले इस ट्रेन को 30 जून तक एक सीमित अवधि के लिए संचालित किया जा रहा था लेकिन यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। सप्ताह में बुधवार को चलने वाली मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम विशेष ट्रेन 09075 और गुरुवार को काठगोदाम से चलने वाली मुंबई सेंट्रल ट्रेन 09076 यात्रियों की पसंद बनती जा रही है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top