उत्तराखण्ड नैनीताल
खुशखबरी: काठगोदाम मुंबई ट्रेन को दिसंबर तक किया गया विस्तारित, जाने रूट व शेड्यूल
1 min read
Kathgodam Mumbai train news: त्योहारी सीजन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, अब 26 दिसंबर तक दौड़ेगी काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन…
Kathgodam Mumbai train news
काठगोदाम-मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है जी हां रेलवे ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन के संचालन को 26 दिसंबर तक विस्तारित कर दिया है। बता दें कि काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल के बीच यह एकमात्र साप्ताहिक ट्रेन है। वही रेलवे द्वारा इस ट्रेन को नियमित रूप से संचालित करने पर भी विचार किया जा रहा है। बताते चलें कि बरेली से 22976/75 रामनगर-बांद्रा-रामनगर और 14314/13 बरेली-लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेनों का भी संचालन किया जाता है, लेकिन इनके मुकाबले 09076/75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन पर यात्रियों का दबाव अधिक होता है।
यह भी पढ़ें- देहरादून से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के लिए नजीबाबाद में स्टॉपेज की हो रही मांग…..
mumbai kathgodam special train: आपको बता दें इस ट्रेन का संचालन प्रत्येक गुरुवार को शाम 5:30 बजे काठगोदाम से होता है जिसके बाद रात 8:20 पर यह ट्रेन बरेली सिटी और 8:42 पर बरेली जंक्शन पहुंचती है तथा बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, गंगापुर, कोटा रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वलसाद, वापी, बोरीबली होते हुए अगले दिन रात्रि 8:55 पर मुंबई सेंट्रल पहुंचती है। वही वापसी में 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे संचालित होने के बाद अगले दिन सुबह 10:45 बजे बरेली जंक्शन, 11:03 बजे बरेली सिटी तथा दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचती है। ट्रेन के संचालन को 26 दिसंबर तक विस्तारित किए जाने के बाद रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दीपावली, भाईदूज और छठ पूजा पर इस रूट के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: उत्तराखंड के चार जिलों में दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन जगी बड़ी उम्मीद
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
