Connect with us
Uttarakhand news: Kemu Bus accident at do gawn Nainital district

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा केमू बस अनियंत्रित होकर पलटी , मची भगदड़

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा केमू बस अनियंत्रित होकर पलटी , मची भगदड़

1 min read

Kemu Bus accident Nainital: नैनीताल के दोगांव के पास हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही केमू बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलटी

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से आए दिन सड़क दुर्घटना की खबर सुनने को मिलती है। ऐसी ही सड़क दुर्घटना की खबर अभी अभी राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है। जहां हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही केमू की बस दोगाँव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की ओर पलट गई। जिससे  बस में सवार करीब 35 से अधिक यात्रियों मे भगदड़ के साथ ही चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही ज्योलिकोट पुलिस मौके पर पहुंच गई ।(Kemu Bus accident Nainital)

यह भी पढिए:उत्तराखंड: युवक को हेडफोन लगाना पड़ा भारी गवानी पड़ी जिंदगी

बता दें कि दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। बताते चलें कि बस एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई गनीमत तो यह रही कि सड़क के किनारे पेड़ होने के कारण बस गहरी खाई में जाने से बच गई अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना के बाद से केमू चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढिए:उत्तराखंड: पहाड़ में ट्रक और एसएसबी की बस के बीच हो गई जोरदार भिड़ंत, जवान हुए घायल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top