Connect with us
Uttarakhand news: Kemu kmou starts bus service from Haldwani Kathgodam to Kainchi Dham.

Home / उत्तराखण्ड / केमू ने शुरू की हल्द्वानी काठगोदाम से कैंची धाम के लिए बस सेवा, महज 110 रूपए में होगा सफर

उत्तराखण्ड नैनीताल

केमू ने शुरू की हल्द्वानी काठगोदाम से कैंची धाम के लिए बस सेवा, महज 110 रूपए में होगा सफर

1 min read

Haldwani to kainchi Dham Kemu Bus: हल्द्वानी के काठगोदाम से कैंचीधाम के लिए केमू बस सेवा शुरू, महज 110 रूपए किराया……

Haldwani to kainchi Dham Kemu Bus: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंचीधाम मंदिर के प्रति दिन- प्रतिदिन लोगों की आस्था बढ़ती जा रही जिसके चलते यहाँ पर देश विदेश से श्रद्धालु लाखों की संख्या में कैंचीधाम पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां पहुंचने वाले भक्तों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसको ध्यान में रखते हुए केमू ने हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम के लिए बस सेवा शुरू कर दी है जिसका किराया मात्र 110 रुपए रखा गया है।
यह भी पढ़ें- बाबा नीम करौली की राह होगी और भी आसान, कैंची धाम में हैलीपेड बनाने की कवायद हुई तेज

Kathgodam to kainchi dham Kemu Bus बता दें नैनीताल स्थित कैंचीधाम की मान्यता को लेकर देश से लेकर विदेश तक श्रद्धालुओं की आस्था इस मंदिर के प्रति लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके चलते यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं साथ ही बाबा नीम करौली की कृपा से अब भवाली और इसके आसपास के स्थलों पर पर्यटन हब भी बन रहे हैं। ऐसे में यहां पहुंचने वाले भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम के लिए बस सेवा शुरू कर दी है जिसका किराया महज 110 रुपए रखा गया है। केमू के कंपनी अकाउंटेंट का कहना है कि रोजाना भक्तों के लिए पांच से 6 बसों को कैंचीधाम भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Good news: नैनीताल से कैंची धाम जाना होगा आसान, शुरू हुई डायरेक्ट बस और टैक्सी सेवा

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top