Connect with us
Uttarakhand news: khatima car Accident fall in Sharda canal Lohiyhead Road

Home / उत्तराखण्ड / खटीमा: कार समाई शारदा नहर में महिला और उसकी बेटी समेत पांच लोगों की मौत

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

खटीमा: कार समाई शारदा नहर में महिला और उसकी बेटी समेत पांच लोगों की मौत

1 min read

उत्तराखंड सड़क हादसों की कड़ी में फिर एक खबर उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र से सामने आ रही है  जहां एक कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में चालक, महिला समेत पांच लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 बच्चे भी शामिल हैं। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार खटीमा के पावर हाउस कॉलोनी लोहियाहेड निवासी 38 वर्षीय द्रोपती उर्फ दुर्गा पत्नी स्वर्गीय विजेंद्र अपनी पुत्री 12 वर्षीय ज्योति एवं इनोवा कार चालक नगरा तराई निवासी 40 वर्षीय मोहन सिंह धामी पुत्र  के साथ इनोवा कार में सवार होकर गुरुवार की शाम को अपने भाई अंजनिया बुढ़ाबाग निवासी मोहनचंद के घर गई थी।

देर रात को अपने भाई के पुत्र 5 वर्षीय सोनू एवं 7 वर्षीय पुत्री दीपिका को लेकर वापस लोहियाहेड अपने घर लौट रहे थे। इनोवा कार अनियंत्रित होकर लोहियाहेड के समीप शारदा नहर में समा गई। हादसे में तीन बच्चों एवं महिला समेत 5 लोगों की मौत हो  घटना के बाद दो गांव में मातम छा गया।   शारदा नहर में गिरी इनोवा कार को बमुश्किल रस्सी एवं अन्य वाहनों की मदद से खींचा गया। इसके बाद कार में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला गया। उन्हें 108 सेवा से उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह उनके शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top