Connect with us
khatima police IRB jawan Satish Rana died in ramnagar uttarakhand latest news today
Image : social media ( Satish Rana khatima police)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Khatima news: खटीमा पुलिस IRB जवान सतीश राणा का असामयिक निधन

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Khatima news: खटीमा पुलिस IRB जवान सतीश राणा का असामयिक निधन

1 min read

Satish Rana khatima police: इंडियन रिजर्व बटालियन के जवान सतीश राणा की गई जिंदगी, परिजनो मे मचा कोहराम..

khatima police IRB jawan Satish Rana died in ramnagar uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर इंडियन रिजर्व बटालियन आईआरबी प्रथम बैल पड़ाव में तैनात कंपनी कमांडर सतीश राणा की स्वास्थ्य खराब होने के कारण जिंदगी चली गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं सतीश राणा को बनबसा शारदा घाट पर जवानो द्वारा अंतिम विदाई दी गई इस दौरान हर किसी की आँखे नम थी।

यह भी पढ़े :उत्तराखण्ड पुलिस से दुखद खबर, बरसाती नाले में बहने से जवान की मौत

Satish Rana IRB Ramnagar: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के पहेनिया गांव के निवासी 49 वर्षीय सतीश राणा पुत्र जगदेव सिंह राणा वर्ष 1996 में आईआरबी में भर्ती हुए थे। दरअसल सतीश वर्तमान में (आईआरबी) इंडियन रिजर्व बटालियन प्रथम बैलपड़ाव रामनगर में तैनात थे। पिछले कई दिनों से सतीश किडनी की बीमारी से ग्रसित थे जिसके चलते उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहां पर बीते गुरुवार की देर उपचार के दौरान सतीश ने दम तोड़ दिया।

दो बच्चों के पिता थे सतीश

वहीं बीते शुक्रवार को सतीश के पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाया गया। इस दौरान सतीश के परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सतीश के अंतिम दर्शन करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को बनबसा के शारदा घाट ले जाया गया जहां पर उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बताते चले सतीश की मौत के बाद से उनकी पत्नी शशिबाला व पुत्री कुमुद व बेटा नमन गहरे सदमे मे है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top