उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर
उत्तराखंड: खटीमा के शिक्षा भारती विद्यालय के 3 छात्रों का आईआईटी के लिए चयन
1 min read
Shiksha Bharati Senior secondary: खटीमा के प्रतिष्ठित विद्यालय शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी के 3 छात्रों ने जेईई एडवांस परीक्षा 2022 में लहराया सफलता का परचम
जेईई एडवांस 2022 परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जहां देश भर के सफल युवाओं के चेहरे खिल उठे वहीं इसी कड़ी में उत्तराखंड के कुछ युवाओं ने भी सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जहां के 3 छात्रों का चयन आईआईटी के लिए हो गया है। बता दे कि शिक्षा भारती के छात्र श्रीकृष्ण पांडे चेतन अग्रवाल एवं लक्ष्य भंडारी ने जेईई एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय परिसर का नाम तो रोशन किया ही है, साथ ही प्रदेश तथा परिवार को भी गौरवान्वित किया है।(Shiksha Bharati senior secondary)

बाये से दाहिनी ओर श्री कृष्ण पांडे, चेतन अग्रवाल और लक्ष्य भंडारी।
बताते चलें कि जहां श्री कृष्ण के पिता राजेश पांडे एक शिक्षक हैं तथा चेतन अग्रवाल के पिता विजय प्रकाश एलआईसी अभिकर्ता के पद पर तैनात हैं वही लक्ष्य भंडारी के पिता बागेश्वर में फायर ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। तीनों ही छात्र इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पढ़ाई कर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। वही इन तीनों छात्रों की सफलता पर विद्यालय के संस्थापक एससी पांडे प्रधानाचार्य डीसी उपरेती , विनय पांडे तथा सीमा उप्रेती ने तीनों मेघावी छात्रों को बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
